Auraiya News
Auraiya News
यूपी के औरैया के सदर कोतवाली के सुंदरपुर एक 9 साल का बच्चा एक गहरे कुएं में गिर गया. लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लड़के की जान बचा ली. पहले कुएं में गैस को चेक किया गया, उसके बाद फायर बिग्रेड के कर्मी द्वारा अपनी जान की परवाह किए बगैर गहरे कुएं में बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नीचे उतर गया और बच्चे को 60 फिट कुएं से बाहर निकाल कर ले आया. बच्चे को तत्काल 112 पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया.
60 फीट गहरे कुएं में गिरा बच्चा-
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर के गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर के पास खेल रहा 9 वर्षीय बालक करीब 60 फीट गहरे कुएं में जा गिरा. बच्चे के कुएं में गिरने की जानकारी होते ही परिजनों ने शोर मचाया. आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.
फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा-
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवा कुएं में उतरकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद 112 की मदद से बालक को औरैया के 50 शैया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया. हालत को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया.
मां ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया-
लड़के की मां जानकी देवी ने बताया कि उनका बेटा घर के पास खेल रहा था. खेलते-खेलते वह अचानक करीब 60 फीट गहरे कुएं में गिर गया. घटना की जानकारी होते ही उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. कुछ ही देर में टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया.
20 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम-
रिश्तेदार सेविर सिंह ने बताया कि बच्चा कुएं के पास खेल रहा था और खेलते समय अचानक कुएं में गिर गया. उन्होंने बताया कि सूचना देने के करीब 15 से 20 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और बच्चे को कुएं से बाहर निकाला. उन्होंने बच्चे को सुरक्षित बचाने के लिए फायर ब्रिगेड टीम का आभार जताया.
मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर-
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आरपी राजपूत ने बताया कि पुलिस द्वारा एक बच्चे को अस्पताल लाया गया था, जो कुएं में गिर गया था. बच्चे का तत्काल उपचार किया गया. बेहतर उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर किया गया है.
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता की सराहना की.
ये भी पढ़ें: