Mirchi Halwa Recipe: सूजी-गाजर ही नहीं... हरी मिर्च का भी बनता है हलवा, जानें घर पर बनाने का सबसे आसान तरीका, जो खाएगा वह पूछेगा आपसे रेसिपी

Green Chilli Pudding: आपने सूजी का हलवा, गाजर का हलवा, बेसन का हलवा तो कभी न कभी खाया ही होगा लेकिन क्या आपने कभी हरी मिर्च का हलवा खाया है. यदि आपने मिर्च का हलवा नहीं खाया है तो यहां जान सकते हैं इसे बनाने की आसान विधि. इस स्वादिष्ट हरी मिर्ची के हलवे को जो भी खाएगा, वह आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा.

Mirchi Halwa
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

हलवा का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले सूजी, गाजर, बेसन या मूंग का हलवा का नाम आता है लेकिन क्या आपने कभी हरी मिर्च का हलवा खाया है. आप सोच रहे होंगे कि हरी मिर्च का हलवा भी बनता है क्या? जी हां, हरी मिर्च का हलवा भी बनता है. यदि आपने मिर्च का हलवा नहीं खाया है तो यहां जान सकते हैं इसे बनाने की आसान विधि. इस स्वादिष्ट हरी मिर्ची के हलवे को जो भी खाएगा, वह आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा. इस हरी मिर्च के हलवे की खासियत इसका मीठा और हल्का तीखा फ्लेवर, जो मिलकर एकदम अलग ही टेस्ट देता है. मशहूर शेफ संजीव कपूर ने हरी मिर्च का हलवा बनाने की विधि बताई है. आपको मालूम हो कि इस मिर्च के हलवे को खाने से पेट में कई जलन नहीं होती. इस हलवे में घी, खोया और ड्राई फ्रूट्स डाला जाता है, इससे यह हलवा खाने में बहुत ही अच्छा लगता है. 

हरी मिर्च का हलवा बनाने के लिए सामग्री
1.
हरी मिर्च: 50 ग्राम
2. फिटकरी: 1 छोटा टुकड़ा
3. घी: 2 बड़े चमच
4. सूजी: 2 बड़े चमच
5. हरी इलायची पाउडर: 1/4 छोटा चमच
6. खोया: 1 कप
7. चीनी: 4 बड़े चमच 
8. काजू, बदाम और पिस्ता 

हरी मिर्च का हलवा बनाने की विधि
हलवे के लिए मिर्च को ऐसे करें तैयार:
हरी मिर्च का हलवा बनाने के लिए आपको सबसे पहले हरी मिर्च को पानी से अच्छी से धोना होगा. इसके बाद मिर्ची से डंठल को हला दें. ध्यान रखें कि मिर्च का हलवा के लिए कम तीखा मिर्च का इस्तेमाल करें. यदि मिर्च अधिक तीखी है तो इसमें से बीच में हल्का चीरा लगाकर उसके अंदर के बीजों को निकाल दें. इसके बाद चूल्हे या गैस पर एक पतीले में पानी को गर्म करें. अब उसमें फिटकरी और मिर्च को डाल दें. इसके बाद मिर्च को दो से तीन मिनट तक पानी में उबलने दें. फिर मिर्च को पानी से निकाल लें. यह प्रक्रिया दो से तीन बार अपनाएं. ऐसा करने से मिर्च का तीखापन दूर हो जाएगा लेकिन उसका फ्लेवर बना रहेगा. अब पानी में उबले मिर्च को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें इसे पीसकर एकदम से स्मूद न करें. दानेदार टेक्सचर वाला हलवा अच्छा लगता है.

इस तरह मिर्च का हलवा खाने के लिए है तैयार
अब गैस पर एक कढ़ाही या पैन को चढ़ाएं. कढ़ाही के गर्म होने पर उसमें घी डालें. घी जब पूरी तरह से पिघल जाए तो उसमें सूजी डालें और एकदम काम आंच पर 1-2 मिनट तक सूजी को भूनें. इसके बाद इस सूजी में पिसी हुई हरी मिर्च को डाल दें. मिर्च को सूजी के साथ अच्छी तरह से मिला दें और इसे तीन से चार मिनट तक भूनें. ऐसा करने के बाद इसमें हरी इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. ऐसा करने के बाद कमाल की खुशबू आएगी. इसके बाद इसमें खोया मिलाएं और अच्छे से चलाते रहें ताकि सब चीजें बराबर मिक्स हो जाएं. अब चीनी डालें और हल्की आंच पर पकाएं. हलवे को लगातार चलाते रहें. हलवा गाढ़ा होकर कढ़ाई के किनारों से अलग होने लगेगा. यदि ऐसा हो रहा है तो समझे हलवा अब तैयार हो गया है. अब गैस को बंद कर दें और हलवे को किसी बाउस में निकाल लें. अब इसके ऊपर कटे काजू, बादाम और पिस्ता डालें. आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा घी भी डाल सकते हैं. इस मिर्च के हलवे को गर्म-गर्म परोसें खाने पर मजा आ जाएगा. 


 

Read more!

RECOMMENDED