Potato-Coriander Vegetable
Potato-Coriander Vegetable
सब्जी तो आपने कई तरह की खाई होगी लेकिन क्या आपने आलू-हरि धनिया की सुखी सब्जी का स्वाद चखा है. यदि नहीं तो हम आपको बता रहे हैं घर पर झटपट हलवाई जैसी आलू-धनिया की सूखी सब्जी बनाने की विधि. अब देर मत कीजिए बना लीजिए इस विधि से आलू-धनिया की सब्जी. यह सब्जी इतनी स्वादिष्ट बनेगी कि बार-बार खाने का मन करेगा.
आलू-धनिया की सब्जी के लिए सामग्री
1. आलू
2. हरी धनिया
3. प्याज
4. टमाटर
5. हरी मिर्च
6. हींग
7. जीरा
8. कुकिंग ऑयल
9. अदरक
10. लहसुन
11. हल्दी पाउडर
12. लाल मिर्च पाउडर
13. गरम मसाला
14. स्वादानुसार नमक
आलू-धनिया की सूखी सब्जी बनाने की विधि
आलू-धनिया की सूखी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले चार मीडियम साइज के आलू लें. इसके बाद आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. आलूको काटने के बाद इसे पानी में भिगो दें ताकि आलू काले न पड़े. इसके बाद ताजी हरी धनियां लें. धनिया को पानी में अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद धनिया की पत्तियां और उसके डंडियों को अलग कर लें. फिर इन डंडियों को छोटे-छोटे काट लें. इसके बाद धनिया की पत्तियों को बारिक काट लें. इतना करने के बाद चूल्हा है गैस को जलाएं और उसपर एक कढ़ाई रखें. कढ़ाई के गर्म होने के बाद उसमें दो चम्मच कुकिंग ऑयल डालें. तेल गर्म होने के बाद इसमें हींग और जीरा डाल दें. इन दोनों चीजों को हल्का सा फ्राई करें. इसके बाद अदरक और लहसुन को कढ़ाई में डालें और अच्छे से भून लें.
अब डालें प्याज
अब कढ़ाई में कटा हुआ प्याज डालें. प्याज को हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. प्याज को भूनने के बाद इसके अंदर टमाटर और हरी मिर्च डाल दें. आप मीडियम साइज के दो टमाटर और दो ही हरी मिर्च डाल सकते हैं. हरी मिर्च आप अपने टेस्ट के अनुसार ज्यादा भी कर सकते हैं और इससे कम भी कर सकते हैं. अब टमाटर को सॉफ्ट होने तक पकाएं. इसे लगातार चलाते रहें और सॉफ्ट होने तक पका लें. जब टमाटर अच्छे से पक जाए तो फिर उसके अंदर मसालों को डालें. स्वाद अनुसार नमक, जरा सा हल्दी पाउडर, थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटी चम्मच गरम मसाला को मिक्स करके आप सब्जी में डाल सकते हैं. अब सभी मसालों को एक-डेढ़ मिनट तक लो फ्लेम के ऊपर पकाएं ताकि मसाले अच्छे तरीके से पक जाएं.
आलू को अच्छे से मसाले में करें मिक्स
अब इसमें इसमें कटे हुए आलू डालें. आलू को अच्छे से मसाले में मिक्स करें और मीडियम फ्लेम के ऊपर इसे पांच से छह मिनट तक कुक करें. बाद में चेक करें कि आलू अच्छे से गल चुके हैं और बीच-बीच में दो-दो मिनट बाद चलाते रहें. ऊपर से इसे कवर कर दें. अब ढक्कन हटाकर एक बार और चेक कर लें कि आलू पक गया है या नहीं. आलू गल चुके हैं तो भी इसे एक-डेढ़ मिनट तक और इसी तरीके से पका लें. अब आलू अच्छे से पक चुके हैं और अब हम इसके अंदर धनिया डालेंगे. धनिया को डालने के बाद इसे अच्छी तरह से आलू और मसालों से मिक्स कर देंगे. मिक्स करने के बाद हम इसे ऊपर से कवर करेंगे और डेढ़-दो मिनट तक लो फ्लेम के ऊपर पका लेंगे. अब धनिया हमारा अच्छे से मिक्स हो चुका है और अब हम इसे ऊपर से कवर कर देंगे. अब गैस को बंद करके कढ़ाई को उस पर से उतार लेंगे. इस तरह से आलू-धनिया की सूखी सब्जी खाने के लिए तैयाह हो गई है. आप इसे रोटी के साथ, परांठे के साथ या चावल-दाल के साथ सर्व कर सकती हैं.