Stir Fry Veg Recipe (Photo/Pixabay)
Stir Fry Veg Recipe (Photo/Pixabay)
स्टिर फ्राई वेज (Stir Fry Veg) एक फेमस चीनी रेसिपी है. ये खाने में बहुत टेस्टी होती है. एक बार खान लेंगे तो बार-बार ट्राई करेंगे. इसे बनाना काफी आसान होता है. इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इसे 30 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं. चलिए इसको बनाने का तरीका बताते हैं.
बनाने के लिए जरूरी सामान-
स्टिर फ्राई वेज बनाने के लिए अलग से किसी चीज की जरूरत नहीं पड़ती है. ज्यादातर सामान किचन में ही मौजूद होता है. चलिए बताते हैं कि किन चीजों की जरूरत होती है.
3 लोगों के लिए स्टिर फ्राई वेज बनाने क्या लें?
अगर आप 3 लोगों के लिए स्टिर फ्राई वेज बनाना चाहते हैं तो आपको आधा कप कटी हुी ब्रोकली या गोभी लेनी होगी. इसमें एक कटा हुआ गाजर मिलना होगा. इसमें 2 कटे हुए बेबीकॉर्न, एक टमाटर, एक चम्मच सफेद तिल, आधा कप उबला हुआ काबुली चना, 2-3 कटी हुई मिर्च, एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 4-5 लहसुन की कलियां, एक चम्मच मक्खन, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच टोमैटो कैचअप और स्वाद के मुताबिक नमक मिलाएं.
कैसे बनाएं स्टिर फ्राई वेज?
स्टिर फ्राई वेज बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद उसको नमक वाले पानी में उबाल लें. इसके बाद एक पैन गर्म करें और उसमें सफेद तिल भून लें. इसके बाद तिल को अलग हटा दें. इसके बाद पैन में मक्खन डालकर गर्म करें और लहसुन, हरी मिर्च को भून लें. उसमें चना डालें, फिर टमाटर डालें और उसे भून लें. इसके बाद पैन में बाकी सामान डाल दें और 5-6 मिनट तक भून लें. इस पूरी प्रक्रिया में 30 मिनट से ज्यादा का वक्त नहीं लगेगा. अब आप इस स्वादिष्ट स्टिर फ्राई वेज को परोस सकते हैं.
ये भी पढ़ें: