Besan ki Sabzi
Besan ki Sabzi
बेसन की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इसे बनाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है. बेसन की कतली और ग्रेवी की यह रेसिपी खाने में एक नया स्वाद जोड़ने का बेहतरीन तरीका है. इस घर पर बना सकते हैं. हालांकि कुछ तैयारी की जरूरत होती है. चलिए बेसन की सब्जी बनाने का तरीका बताते हैं.
बेसन की सब्जी के लिए क्या चाहिए?
बेसन की कतली और ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले सामग्री तैयार करनी होगी. इसके लिए कुछ चीजों की जरूरत होती है. चलिए उसके बारे में जानते हैं.
कैसे बनाएं बेसन की सब्जी?
बेसन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में दो प्याज, चार हरी मिर्च, सात से आठ लहसुन की कलियां और अदरक का एक टुकड़ा डालकर पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद 2 टमाटर का पेस्ट बनाएं. बेसन की कतली बनाने के लिए एक कप बेसन में हल्दी, गरम मसाला, नमक, और प्याज का पेस्ट मिलाकर बैटर तैयार कर लें.
कैसे बनाएं बेसन की कतली?
बैटर को तवे पर डालकर चीला की तरह पकाएं. इसे मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से अच्छे से सेंकना चाहिए. जब चीला ठंडा हो जाए, तो इसे मीडियम साइज के टुकड़ों में काट लें. यह सुनिश्चित करें कि टुकड़े साफ और सटीक कटे हों.
कैसे तैयार करें ग्रेवी?
ग्रेवी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें तेज पत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची, काली मिर्च, और जीरा डालें. इसके बाद प्याज का पेस्ट डालकर भूनें. मसालों में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, और जीरा पाउडर डालें. टमाटर का पेस्ट मिलाकर इसे अच्छे से पकाएं. जब मसाले भुन जाएं और तेल अलग हो जाए, तो ग्रेवी में पानी डालें.
बनकर तैयार हो जाएगी बेसन की सब्जी-
ग्रेवी में उबाल आने के बाद बेसन की कतली डालें. इसे ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं, ताकि मसाले अच्छे से सेट हो जाएं. सब्जी तैयार होने के बाद इसे रोटी या चावल के साथ खाने में आनंद आता है.
ये भी पढ़ें: