Advertisement

गुरुग्राम में रहना पड़ रहा भारी... जितनी एक आम आदमी की सैलरी नहीं, उससे ज्यादा तो इसका महीने का खर्च

गुरुग्राम में रहना हमेशा से खर्चीला रहा है. ऐसे में हाल ही में एक टेकी ने अपना महीने का खर्च बताया है. उसका खर्च लगभर एक लाख के पास है. ऐसे में यह सोचना भी काफी हैरानी वाली बात हैं कि जितनी लोगों की सैलरी नहीं होती उतना तो इसका खर्च है.

Source: @thatninetofiveguy
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

गुरुग्राम को देश के बड़े IT और कॉर्पोरेट शहरों में गिना जाता है. यहां नौकरी करने वालों की अच्छी कमाई होती है, लेकिन शहर में रहने का खर्च भी काफी ज्यादा है. एक 28 साल के टेक प्रोफेशनल ने सोशल मीडिया पर अपने एक महीने के खर्च का पूरा हिसाब शेयर किया है. उनका कुल मासिक खर्च 90 हजार से भी पार पहुंच जाता है. इस 90 हजार में उनके इंवेस्टमेंट शामिल नहीं हैं.

किराए और घर खर्च पर कितने रुपए?

टेकी ने बताया कि वह गुरुग्राम में शेयर किए गए 2 BHK फ्लैट में रहते हैं. किराए में उनका हिस्सा हर महीने ₹19,000 है. इसके अलावा खाना बनाने वाले, मेड और कार साफ करने के लिए करीब ₹4,000 खर्च होते हैं. घर में इस्तेमाल होने वाली वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे सामान किराए पर लेने के लिए वह करीब ₹1,000 हर महीने देते हैं.

खाने-पीने पर भी होता है बड़ा खर्च

फिटनेस पर ध्यान देने के कारण उनका किराने का खर्च बढ़ गया है. वह हर महीने करीब ₹14,790 किराने और प्रोटीन जैसे सप्लीमेंट पर खर्च करते हैं. इसके अलावा दोस्तों के साथ बाहर खाना और ऑनलाइन खाना मंगाने पर करीब ₹10,000 खर्च हो जाते हैं. कॉफी के लिए भी करीब ₹2,000 अलग से जाते हैं.

कार का खर्च भी नहीं है कम

उनके बजट में कार भी बड़ा खर्च है. कार की EMI के लिए हर महीने ₹20,000 और पेट्रोल पर करीब ₹7,000 खर्च होते हैं. यानी सिर्फ कार पर ही लगभग ₹27,000 महीने का खर्च हो जाता है.

शॉपिंग और दूसरे खर्च भी होते हैं शामिल

टेकी ने बताया कि बैडमिंटन खेलने पर करीब ₹2,500, शॉपिंग पर ₹6,000 से ₹7,000, सब्सक्रिप्शन और Wi-Fi पर ₹2,000 और बिजली के बिल पर करीब ₹4,000 खर्च होते हैं. जिम का अलग खर्च नहीं है, क्योंकि उन्हें सोसाइटी या ऑफिस में जिम की सुविधा मुफ्त मिलती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement