Advertisement

'बुखार है आपको...मेरे बैग में दवाई होगी', DM का वीडियो हो गया वायरल

यूपी के हापुड़ में डीएम कविता मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में डीएम एक महिला से बातचीत कर रही है. इस दौरान डीएम महिला की तबीयत खराब होने पर उनको दवाई देती हैं. इसका वीडियो वायरल होते ही हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

Hapur DM Kavita Meena
देवेंद्र कुमार शर्मा
  • हापुड़,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ की डीएम कविता मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऐसा कुछ है, जिससे डीएम कविता मीणा की खूब तारीफ हो रही है. दरअसल जिलाधिकारी हापुड़ के गढ़ में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही थीं. इस दौरान जिलाधिकारी ने एक बुखार से पीड़ित महिला को बड़े प्यार-दुलार से समझा रही हैं. जब इसका वीडियो सामने आया तो लोग डीएम साहिबा की तारीफ करने लगे.
 
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो IAS कविता मीणा का है, जो 2016 बैच की IAS हैं और वर्तमान में हापुड में डीएम हैं. वायरल वीडियो में डीएम कविता मीणा गढ़ क्षेत्र में गंगा से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना कर रही हैं और इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला से बोलती दिखी रही हैं कि बुखार हुआ है आपको. मौसम ठंडा हुआ है. मैं देखती हूं, अगर मेरे बैग में दवाई होगी.

इसके बाद डीएम कविता मीणा अपने अधीनस्थ से दवाई मंगवाकर बुखार से पीड़ित बुजुर्ग महिला को देती हैं. इस दौरान कई महिलाएं और बच्चे डीएम के आसपास खड़ी हैं और उनकी बातों को बड़े ध्यान से सुन रहे हैं. डीएम कविता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रहा है.

बीमार थी बुजुर्ग महिला-
हापुड़ जिले की जिलाधिकारी IAS कविता मीना  जब गढ़मुक्तेश्वर में बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने पहुंचीं तो वहां DM का एक बेहद भावुक और मानवीय चेहरा भी सामने आया है. बाढ़ प्रभावित एक बुजुर्ग महिला ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही, तो कलेक्टर कविता मीणा ने बेहद आत्मीयता से बुजुर्ग महिला को दुलार करती हैं और दवाई देती हैं. आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब थी. जब डीएम उनसे बात करती हैं तो वो अपनी बीमारी की बात बताती हैं. इसके बाद डीएम दवाई मंगवाकर उनको देती हैं. इसका वीडियो सामने आया है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement