Advertisement

अनोखी है ये शादी!...जहां मंडप में खुद ट्रेैक्टर चलाकर पहुंचा दूल्हा

शादी में कुछ अलग करने की चाहत लेकर उसने तय किया कि बारात में खुद ही ट्रेैक्टर चलाकर पहुंचेगा. जितेन्द्र को यह भी मालूम था कि दोस्त रिश्तेदार इसको देखकर हंसेंगे लेकिन उसने इसकी जरा भी परवाह नहीं की.

ट्रेक्टर पर आया दूल्हा
gnttv.com
  • हरदा,
  • 13 मई 2022,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST
  • ट्रेैक्टर लेकर पहुंचा दूल्हा
  • दुल्हन ने भी की सराहना

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में एक दूल्हे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल अपनी शादी में दूल्हा कार के बजाए ट्रेक्टर चलाते हुए बारात में शामिल हुआ. इतना ही नहीं दूल्हे ने शादी के मंडप में भी ट्रेैक्टर चलाकर एंट्री की. लोगों द्वारा इस वीडियो को जमकर वायरल किया जा रहा है. मामला 3 मई का है, जहां हरदा में करीबी गांव गाडामोड़ के जितेन्द्र राजपूत (दूल्हा) का विवाह नर्मदापुरम जिले के बिसोनी निवासी सोनी राजपूत से हुआ. जितेंद्र मध्यमवर्गीय किसान का बेटा है. शादी में कुछ अलग करने की चाहत लेकर उसने तय किया कि बारात में खुद ही ट्रेैक्टर चलाकर पहुंचेगा. जितेन्द्र को यह भी मालूम था कि दोस्त रिश्तेदार इसको देखकर हंसेंगे लेकिन उसने इसकी जरा भी परवाह नहीं की. उसका कहना है कि हम धरतीपुत्र किसान हैं और आज खेती का प्रमुख वाहन ट्रेैक्टर है इसलिए मैंने तय किया कि ट्रेैक्टर पर सवार होकर बरात निकाली जाएगी. दूल्हा बने जितेंद्र का कहना है की कोई बारात में प्लेन,हेलीकॉप्टर या कार से जाता है लेकिन उनके पिता किसान है इसलिए वे खेती में उपयोग आने वाले वाहन ट्रेैक्टर को लेकर दुल्हन ब्याहने आया.
 
लोगों ने किया स्वागत 
हरदा के छात्रावास में बारात लेकर पहुंचे जितेंद्र राजपूत के अंदाज की सब लोग चर्चा कर रहे हैं. बारहवी तक शिक्षित जितेंद्र जब अपनी बारात में खुद ट्रेैक्टर चलाकर दुल्हन के साथ सात फेरे लेने पहुंचे तो हर कोई आश्चर्यचकित था. द्वार पर ट्रेैक्टर में सवार दूल्हे का जोरदार स्वागत किया गया. शादी में शामिल लोगो ने भी कहा की पहली बार इस तरह से दूल्हे को ट्रेैक्टर पर देखकर थोड़ा आश्चर्य भी हुआ और अच्छा भी लगा.

 दुल्हन ने भी की सराहना
जब इस बारे में दुल्हन सोनी राजपूत से पूछा गया तो वह भी खुश नजर आई. दुल्हन ने कहा कि वह स्वयं एक किसान की बेटी हैं. सोनी का कहना है कि उनके पति हिम्मत करके कृषि वाहन पर सवार होकर बारात लाये जो बिना अतिरिक्त कोई खर्चा के हमेशा के लिए यादगार बन गई. इसी प्रकार दूर से बारात देख रहे राजेश शर्मा का कहना है कि आज के युवा लाखों रूपये खर्च करके विवाह को अनूठा बनाते हैं, लेकिन इस दूल्हे ने साबित कर दिया कि अनूठा करने के लिए पैसों की बर्बादी करना जरूरी नहीं है. लोगों ने दूल्हे के इस अनूठे कार्य के लिए उसकी प्रशंसा की.
 
(लोमेश कुमार गौर की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement