दुनिया के तमाम देशों में अलग-अलग कानून हैं, और देश का कानून मानना देश के नागरिकों के लिए जरूरी होता है. अगर कोई कानून को तोड़ता है तो उसे सजा का भी प्रावधान है. लेकिन कई देशों में कुछ कानून ऐसे हैं जिनके पीछे के वास्तविक उद्देश्य को जान पाना बेहद मुश्किल है. आईये जानते हैं कुछ देशों के ऐसे ही कानून के बारे में.
चेहरे को कवर करना है गैर-कानूनी
डेनमार्क में किसी भी पब्लिक एरिया में अपने चेहरे को पूरी तरह से कवर नहीं कर सकता. ये कानून साल 2018 में बनाया गया था. इसका मकसद सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ावा देना था. तब से लोग सार्वजनिक जगहों पर चेहरे को पूरी तरह से ढ़कने वाले कपड़े नहीं पहन सकते हैं.
बौद्ध प्रतिमाओं के साथ सेल्फी लेना गैर-कानूनी
अगर आप कहीं घूमने गए हैं तो वहां पर सेल्फी लेना आम बात है. लेकिन श्रीलंका में सेल्फी लेने को भी कानून बनाए गए हैं. यहां पर बौद्ध प्रतिमाओं और कलाकृतियों के खिलाफ किसी भी तरह के एक्ट को गैरकानूनी माना जाता है. इस गलत एक्ट में मुर्तियों के साथ सेल्फी लेना भी है. खास तौर से बुद्ध की प्रतिमा की तरफ पीठ करके सेल्फी लेने की मनाही है
देर रात टॉयलेट में फ्लश करना गैर-कानूनी
स्विट्रजरलैंड का यह कानून बेहद अजीबो-गरीब है. अगर आप स्विट्जरलैंड में रह रहे हैं तो रात दस बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना गैर-कानूनी माना जाएगा. फिर, भले ही आप अपने घर में क्यों ना रह रहे हों. दरअसल, टॉयलेट में फ्लश करने समय आवाज आती है और सरकार इसे ध्वनि प्रदूषण की कैटेगिरी में रखती है. शायद इसलिए इस कानून को बनाया गया हो.
नीली जींस पहनना है गैर-कानूनी
जींस की नीली रंग सबको पसंद आती है. लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां पर नीली जींस पहनने पर रोक है. दरअसल, उत्तर कोरिया की सरकार ने नीले रंग की जींस पहनना गैरकानूनी बताया है. वहां की सरकार का मानना है कि इस तरह जींस पर प्रतिबंध लगाने से वह अपने देश को पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से बच सकते हैं. वहां अगर कोई नीले रंग की जींस पहने हुए नजर आता है तो उस व्यक्ति को वहां के कानून के हिसाब से सजा तय है.