Make Healthy Amla Candy at Home: आंवला सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं है, इसका सेवन करने से कई बीमारियों से इंसान दूर रह सकता है. साथ ही यह हेयर ग्रोथ के लिए फायदेमंद है. आंवले का स्वाद खट्टा, कड़वा और कसैला होने की वजह से हर किसी के लिए रोजाना इसका सेवन करना आसान नहीं है. हालांकि, अब आंवले का सीजन जाने वाला है, तो इससे पहले की सीजन खत्म हो आप आंवले की कैंडी बना कर स्टोर कर लें. आंवले बाइट्स की खास बात है कि इसे आप साल भर खा सकते हैं. अगर आपने एक बार ये कैंडी बना ली तो, बड़े तो बड़े, बच्चे भी आपसे ये कैंडी मांग-मांग कर खाएंगे.
क्यों खास है आंवला कैंडी?
घर पर बने ये आंवला बाइट्स न केवल बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, बल्कि बड़ों के लिए भी यह एक बेहतरीन पाचक और स्नैक का काम करते हैं जिसे आप आसानी से स्टोर करके कहीं भी ले जा सकते हैं. आंवला में विटामिन C होता है, जो कि इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतों से भी बचाता है. आंवला फाइबर से भरपूर होता है, जो डाइजेशन सिस्टम अच्छा रहता है और एसिडिटी को कम करता है.आंवला एक बेहतरीन नेचुरल डिटॉक्सिफायर है, जो लिवर की सफाई में मदद करता है.
कैसे बनाएं आंवला बाइट्स
विटामिन C से भरपूर आंवला बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले ताजे आंवले को अच्छी तरह धोकर उबाल लें. अब आंवले की गुठली निकालकर एक इसका नरम पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट में मिठास के लिए चीनी की जगह शहद या स्टीविया का इस्तेमाल करें. अब इस तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे टुकड़ों या गोलियों का आकार दें और इन्हें कुछ समय के लिए सूखने दें. गोलियां सूखने के बाद इन पर नारियल का बुरादा या हल्का काला नमक भी छिड़क दें. ये स्वाद को और भी बढ़ा देता है. अब इसे एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
आंवला कैंडी के फायदे
कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में यह किसी दवा की तरह काम करता है. साथ ही, यह शरीर के खून को साफ करके चेहरे पर कुदरती चमक लाता है और सर्दी-खांसी या कमजोरी महसूस होने पर शरीर को तुरंत ऊर्जा और अंदरूनी ताकत देता है. जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं, उनके लिए भी आंवला बहुत लाभकारी है क्योंकि यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है और थकान दूर करता है.
ये भी पढ़ें: