Homemade beetroot blush for rosy cheeks: हर लड़की चाहती है कि उसके चेहरे पर गुलाबी निखार हो, जिसके लिए लड़कियां दुनियाभर के तमाम ब्लश खरीदती हैं. हालांकि, इससे स्किन को काफी नुकसान होता है. ऐसे में अगर आप बिना मेकअप के भी गुलाबी गाल चाहती हैं, तो चुकंदर आपके बहुत काम आ सकता है. गुलाबी निखार के साथ चुकंदर आपकी त्वचा को अंदर से पोषण से भरपूर भी बना सकता है. तो आइए जानते हैं बीटरूट से नेचुरल ब्लश बनाने का आसान तरीका क्या है.
बीटरूट नेचुरल ब्लश की खासियत
बीटरूट ब्लश पूरी तरह नेचुरल है और केमिकल-फ्री होता है. इसमें विटामिन C, आयरन और फोलेट होते हैं, जो स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं. चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं. इससे गाल हेल्दी और फ्रेश दिखते हैं.
बीटरूट से नेचुरल ब्लश बनाने की विधि
चुकंदर का लिक्विड टिंट
चुकंदर को काटकर पीसें और कपड़े से छानकर उसका रस निकाल लें. इसे एक साफ डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें और रोज इस ब्लश को गालों पर लगाएं. यह टिंट कई घंटों तक टिकता है.
क्रीम ब्लश
चुकंदर को उबालकर ठंडा कर लें और इसका पल्प बना लें. अब इसमें कुछ बूंद ग्लिसरीन की डालें और अच्छी तरह फेटकर पेस्ट जैसा टेक्सचर बना लें. अब इसे किसी कंटेनर में स्टोर कर फ्रिज में रख दें. जब मन चाहे इस ब्लश को चेहरे पर लगाएं.
जैल ब्लश
2 चम्मच चुकंदर के रस में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. इस छोटे बॉक्स में भरकर फ्रिज में रखें. यह ब्लश स्किन को नमी भी देता है और ड्राई स्किन वालों के लिए खास तौर पर अच्छा है.
इन बातों का रखें खास ख्याल
चुकंदर का रस के फ्रिज में केवल हफ्तेभर के लिए ही रखें, इसके बाद दोबारा फ्रेश ब्लश बनाएं.
इस ब्लश को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
आमतौर पर चुकंदर से बना ब्लश या टिंट 4–6 घंटे तक रहता है.
ये भी पढ़ें: