मिठाई औ डेजर्ट के शौकीनों की हमेशा ये शिकायत रहती है कि घर पर इसे बनाने की कोशिश नाकाम साबित होती है, इसका स्वाद मार्केट जैसा नहीं मिल पाता. इसके साथ एक शिकायत ये भी रहती है कि मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाला कंडेंस्ड मिल्क में चीनी भी बहुत होती है. लेकिन अब आपके लिए एक नया तरीका सामने आया है. जिससे आप घर पर ही गाढ़ा कंडेंस्ड मिल्क बना सकते हैं और इससे आप मिठाई डेजर्ट तैयार कर सकते हैं और इस ट्रिक को श्वेता खैरनार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है.
मार्केट में भी मिलता है कंडेंस्ड मिल्क-
कंडेंस्ड मिल्क घर पर बनाना ज्यादा सेफ होता है. हालांकि ये मार्केट में भी मिलता है. लेकिन ये बहुत ही महंगा होता है. इतना ही नहीं, इसको ज्यादा समय तक सेफ रखने के लिए प्रिजर्वेटिव्स भी मिलाए जाते हैं. इसके साथ ही मार्केट वाला कंडेंस्ड मिल्क में चीनी बहुत ज्यादा होता है.
कंडेंस्ड मिल्क तैयार करने के लिए क्या चाहिए?
कंडेंस्ड मिल्क घर पर तैयार करना काफी आसान है. चलिए आपको बताते हैं कि इसमें किन चीजों की जरूरत होती है.
कैसे बनाएं कंडेंस्ड मिल्क?
कंडेंस्ड मिल्क को बनाना काफी आसान है. इसे कोई बच्चा भी तैयार कर लेगा. सबसे पहले एक बर्तन लेते हैं और उसमें आधा कप मिल्क पाउडर, एक चौथाई कप गुनगुना दूध, स्वाद के मुताबिक स्वीटनर, एक चौथाई चम्मच वनीला एसेंस और एक चुटकी नमक डालते हैं. एक बात का ध्यान रखें कि दूध ज्यादा ठंडा या ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए. अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं. अगर आके पास मिक्सी है तो उसमें ये सारी चीजें डालकर 30-40 सेकंड चला दें. इससे आपको मार्केट जैसा कंडेंस्ड मिल्क तैयार हो गया है. अगर मिल्क ज्यादा गाढ़ा नहीं है तो इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी डालें और फिर से मिक्सी को चला दे, ताकि कंडेंस्ड मिल्क गाढ़ा हो जाए.
इस कंडेंस्ड मिल्क को तैयार करने के तुरंत बाद इस्तेमाल किया जा सकता है. इसको फ्रीज में कई दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सोशल मीडिया मिली जानकारियों पर आधारित है. GNTTV.COM इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ये भी पढ़ें: