Advertisement

World Emoji Day मनाने की कैसे हुई शुरुआत ? जानें इससे जुड़ी दिलचस्प बातें और इसका महत्व

World Emoji Day 2022: 17 जुलाई को पूरी दुनिया में इमोजी डे मनाया जाता है. वही इमोजी जिसका इस्तेमाल हम मैसेज बॉक्स में गुस्सा, और प्यार जैसी भावनाएं व्यक्त करने के लिए करते हैं. इमोजी ने हमारी बातचीत को पहले से कहीं अधिक आसान बना दिया है.

World Emoji Day 2022
केतन कुंदन
  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST
  • 17 जुलाई 2014 में पहली बार मनाया गया था इमोजी डे 
  • जेरेमी बर्ज को इमोजी डे मनाने का जाता है श्रेय

आज के इस स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के दौर में हर कोई इमोजी का इस्तेमाल कर रहा है. खुशी, नाराजगी या किसी भी तरह की भावना को व्यक्त करने या किसी चीज के बारे में बताने के लिए लोग शब्दों के बजाय इमोजी का इस्तेमाल करते हैं. यानी बिना कहे हुए सामने वाला समझ जाता है कि इमोजी भेजने वाला व्यक्ति इमोजी के माध्यम से क्या कहना चाह रहा है. इमोजी ने बातचीत को और आसान बना दिया है. हम इमोजी की चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज यानी 17 जुलाई को इमोजी डे मनाया जा रहा है. हर साल इसी दिन पूरी दुनिया में इमोजी डे मनाया जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि इसकी शुरुआत कब हुई और क्यों इसे मनाया जाता है. साथ ही जानेंगे कि इमोजी डे का महत्व क्या है.

इमोजी डे मनाने की शुरुआत कब हुई 

 इमोजी की लोकप्रियता बढ़ने के बाद इमोजी डे मनाने की शुरुआत हुई. वैसे तो 17 जुलाई 2014 को पहली बार पूरी दुनिया में इमोजी डे मनाया गया. लेकिन अगर इसके इतिहास को देखें तो इसके पीछे जापान के एक इंजीनियर शिगेताका कुरीता का हाथ है.

साल 1999 में शिगेताका कुरीता ने इमोजी की खोज की. दरअसल में उस समय ईमेल भेजने के लिए अधिकतम जो शब्दों की संख्या थी वह 250 थी. ऐसे में कम शब्दों में ज्यादा बात कहने के लिए शिगेताका ने छोटे-छोटे डॉट के रूप में 176 इमोजी बनाए. साल 2010 में जब इमोजी को मान्यता मिल गई तो गूगल और फेसबुक जैसी अन्य कंपनियों ने भी अपने लिए विभिन्न प्रकार के इमोजी इन्वेंट किए.

क्यों मनाया जाता है इमोजी डे

पहली बार इमोजी बनाने श्रेय का शिगेताका कुरीता को जाता है लेकिन इमोजी डे मनाने का श्रेय इमोजी इतिहासकार और इमोजीपीडिया वेबसाइट के फाउंडर जेरेमी बर्ज को जाता है. इमोजीपीडिया एक ऐसी वेबसाइट है जहां इमोजी के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध है. 2013 में इस वेबसाइट को बनाया गया था. उसके एक साल बाद 2014 में 17 जुलाई को इमोजी को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने के लिए इमोजी डे मनाने की शुरुआत की गई. बता दें कि ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी में इमोजी को 2013 में ही शामिल कर लिया गया था. 

इमोजी डे पर जारी होंगे 31 इमोजी

वैसे तो आए दिन अलग-अलग प्रकार के इमोजी लॉन्च किए जाते हैं लेकिन इसबार वर्ल्ड इमोजी डे पर 31 इमोजी जारी किए जाएंगे. 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement