फेसबुक रील्स बनाकर लाखों रुपये कमाने का मौका, जानिए किस तरह का कॉन्टेंट कर सकते हैं शेयर

मेटा का कहना है कि आपको यह कमाई आपके रील्स के व्यूज के आधार पर मिलेगी. क्योंकि आपकी रिल्स फेसबुक के यूजर्स बढ़ाने में मदद करेगी.

फेसबुक रील्स बनाकर कमाएं लाखों रुपये
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2022,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST
  • फेसबुक पर रिल्स अपलोड कर कमा सकते हैं लाखों रुपये
  • आपकी रिल्स फेसबुक यूजर्स बढ़ाने में करेगी मदद

फेसबुक पर आप अक्सर रील्स यानी शॉर्ट वीडियो देखते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप भी ऐसी ही रील्स बनाकर लाखों की कमाई कर सकते हैं. मेटा ने घोषणा की है कि वह फेसबुक रील्स बनाने के लिए हर महीने 3.6 लाख रुपये से ज्यादा देगा. दरअसल, फेसबुक पर मेटा का शॉर्ट-वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म रील्स टिकटॉक के जैसा ही है. 

मेटा ने फेसबुक रील्स हर महीने $4,000 तक कमाने के लिए ऑरिजनल कॉन्टेंट डालने को कहा है, जोकि यहां 3,06,440 रुपये है. मेटा ने कहा जैसे-जैसे हम रील्स प्ले बोनस की टेस्टिंग कर रहे हैं, हम इसे अपडेट भी कर रहे हैं. दरअसल, फेसबुक रील्स क्रिएटर्स को कमाई का मौका दे रहा है. 

कैसा होन चाहिए आपका रील कॉन्टेंट 

लोग अक्सर अपने खाली समय में रील्स देखना पसंद करते हैं. अलग-अलग रील की अलग-अलग शैली होती है. इसके लिए पहले आपको अपना एल्गोरिदम सेट करना होगा. आप ट्रेवल, डांस या फैशन से जुड़ी रिल्स अपलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपका कॉन्टेंट काफी क्रिएटिव और ऑरिजनल होना चाहिए. 

कंटेट क्रिएटर्स को क्यों पैसे देगा फेसबुद ?

दरअसल, फेसबुक ने यह फैसला अधिक से अधिक कंटेट क्रिएटर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर आकर्षित करने और दुनिया के कई देशों में टिकटॉक से मिल रही चुनौती को देखते हुए किया है. 

यह कमाई आपकी क्वालीफाइंग रील्स के व्यूज के आधार पर मिलेगा. क्योंकि आपकी रिल्स फेसबुक के यूजर्स बढ़ाने में मदद करेगी. 

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!

RECOMMENDED