Kitchen cooling tips: बिना एसी-कूलर के किचन रहेगा एकदम ठंडा... बस अपनाएं ये आसान टिप्स, तुरंत मिलेगी राहत!

Best way to Keep Kitchen Cool: चलिए हम आपको कुछ ऐसी स्मार्ट ट्रिक के बारे में बताएंगे जिससे आपका किचन चिलचिलाती धूप और गर्मी में भी एकदम ठंडा रहेगा. जी हां, कुछ छोटे-छोटे स्मार्ट बदलाव अपनाकर आप अपने किचन को काफी हद तक कूल और आरामदायक बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में.

tips to keep kitchen cool
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:05 PM IST

How to Keep Kitchen Cool: गर्मी का मौसम आते ही किचन घर का सबसे ज्यादा गर्म हिस्सा कोई बन जाता है. इसी वजह से गर्मियों में खाना बनाना या फिर किचन का कोई भी काम करना सबसे मुश्किल काम लगता है. ऐसे में चलिए हम आपको कुछ ऐसी स्मार्ट ट्रिक के बारे में बताएंगे जिससे आपका किचन चिलचिलाती धूप और गर्मी में भी एकदम ठंडा रहेगा. जी हां, कुछ छोटे-छोटे स्मार्ट बदलाव अपनाकर आप अपने किचन को काफी हद तक कूल और आरामदायक बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में.

किचन को ठंडा रखने के टिप्स (Tips to Keep Kitchen Cool)
खिड़कियां खुली रखें
अगर आपके किचन में खिड़की है तो खाना बनाते वक्त उन्हें खुला रखें, वहीं दोपहर के समय इसको बंद रखें. ऐसा करने से बाहर की गर्मी अंदर नहीं आएगी और किचन में ठंडक बनी रहेगा. अगर आपने किचन में कोई कूलिंग मिस्ट या गीले पर्दे का इस्तेमाल किया है, तो वो ज्यादा असरदार रहेंगे.

खाना बनाने का टाइम
गर्मी में जैसे-जैसे दिन बढ़ता है तो धूप भी तेज होती जाती है और हीट बढ़ने लगती है. ऐसे में आप सुबह जल्दी सारी कुकिंग निपटा लें और किचन को भी मॉर्निंग में ही क्लीन कर लें. इससे आपको दिन में आराम करने का वक्त भी मिल जाता है और आप किचन की भीषण गर्मी से काफी हद तक बच सकते हैं.

किचन की सफाई
अगर किचन में बहुत ज्यादा सामान भरा हो, तो गर्मी फंस जाती है और जगह और गर्म लगने लगती है. इसलिए कोशिश करें कि किचन साफ और व्यवस्थित रहे. हल्के रंग के परदे या ब्लाइंड इस्तेमाल करें. वहीं खिड़की के पास छोटे-छोटे पौधे रखने से भी ठंडक का अहसास होता है.

वन पॉट कुकिंग
गर्मियों में किचन की तेज हीट और ह्यूमिडिटी से बचने के लिए खाने को स्मार्ट तरीके से बनाएं. जैसे वन पॉट कुकिंग करें. इससे गैस की बचत भी होगी और आप गर्मी से भी बच सकते हैं.

खिड़की और दरवाजों पर गीला कपड़ा
आप अपने किचन की खिड़की और दरवाजे पर कपड़े को गीला कर के डाल सकते हैं. ऐसा करने से किचन में गर्मी नहीं होगी और बाहर से आने वाली हवा गीले कपड़े की वजह से थोड़ी ठंडक जरूर देगी.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED