Oil Free Hing Mango Pickle
Oil Free Hing Mango Pickle
अचार भारतीय घरों की शान है, शायद ही भारत में कोई ऐसा घर होगा जहां अचार न बनता हो. वहीं गर्मी में आम का अचार खाने का मजा ही कुछ और होता है. हालांकि, आपने आम के अचार तो कई तरीके के खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी हींग वाले आम का अचार खाया है. इस अचार की खासियत है कि इसमें एक बूंद भी तेल नहीं डलता. फिर भी स्वाद लेते ही मजा आ जाता है. तो चलिए हम आपको बताते हैं आसान और तुरंत बनने वाले आम हींग अचार की रेसिपी, जिसमें सिर्फ 4 सामग्री की जरूरत है.
क्या है हींग वाला आम का अचार
आप इसे साल भर के लिए स्टोर भी कर सकते हैं. तो चलिए, जानते हैं इसे बनाने का तरीका. अगर आपने इसे बनाकर खा लिया तो आप इसे बिना तेल के चटपटे हींग के स्वाद वाले आम के अचार के दीवाने हो जाएंगे. यह बिना तेल वाला कच्चा आम का अचार न केवल बहुत स्वादिष्ट लगता है, बल्कि हल्का होता है और पेट के लिए फायदेमंद रहता है. इसे आप बिना किसी झिझक के अपने डेली खाने के साथ एड कर सकते हैं.
हींग वाला आम का अचार बनाने का सामान
कच्चे आम- 1 किलो
नमक- 4 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च- 1 चम्मच
हींग-3 छोटा चम्मच
हींग वाला आम का अचार बनाने की विधि
कच्चे आमों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसमें 4 चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें और 24 घंटे के लिए छोड़ दें.
अब 24 घंटे पूरे हो जाने के बाद, आम को 2 से 3 घंटे धूप में सुखा लें. आम से जो पानी निकला है उसे फेंकना नहीं है बल्कि इसे आप एक साफ कांच के जार में डाल दें.
जब ये अच्छे से सूख जाएं, तो इन्हें एक कटोरी में रखें और उसमें 1-1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालें. सभी मसालों को आम के टुकड़ों में अच्छी तरह मिलाएं.
अब एक साफ साफ कांच का जार लेकर उसमें ये आम डाल दें और बचा हुआ आम का पानी भी ऊपर से एड कर दें. 2-3 दिन में ये अचार खाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: