Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी को अक्सर घरों में खुले में छत पर ही रखा जाता है, लेकिन छत में रखने के कारण टंकी काफी गंदी हो जाती है और कचरा टंकी के अंदर चला जाता है और बाहर भी टंकी पर सफेद लाइनें पड़ जाती हैं. कई बार लोग टंकी लगवाने के बाद उसकी नियमित सफाई पर ध्यान नहीं देते, जिससे धीरे-धीरे उसमें गंदगी जमा होने लगती है. टंकी के अंदर काई, मिट्टी, धूल और छोटे-छोटे कचरे के कण बैठ जाते हैं, जो पानी की गुणवत्ता को खराब कर देते हैं. यही दूषित पानी जब रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल होता है, तो यह सेहत के लिए खतरा बन सकता है. ऐसे में समय-समय पर पानी की टंकी की सफाई करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है.
हालांकि, अब आपको इसे साफ करने के लिए ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ना ही किसी प्रोफेशनल को बुलाकर इसे साफ करवाना पड़ेगा, क्योंकि आज हम आपको बताते हैं ऐसे तरीकों के बारे में जिससे आप पानी की टंकी को आसानी से साफ कर सकते हैं.
सबसे पहले करें टंकी खाली
टंकी को साफ करने के लिए सबसे पहले, घर में पानी की मुख्य सप्लाई और मोटर को बंद कर दें ताकि सफाई के दौरान और पानी टंकी में न भरे. टंकी का आउटलेट वाल्व खोलकर सारा पानी निकाल दें.
अंदर का कचरा करें साफ
इसके बाद टंकी के अंदर जमा मिट्टी, कचरा और काई को हटाने का काम शुरू करें. टंकी की दीवारों और नीचे के हिस्से को अच्छी तरह रगड़कर साफ करें और ध्यान रखें कि हर कोना अच्छी तरह साफ हो जाए.
सीक्रेट सफेद पाउडर से टंकी करें साफ
हम बात कर रहे हैं किचन में हमेशा मौजूद रहने वाले नमक के बारे में, जो एक प्राकृतिक क्लीनर के तौर पर काम करता है. नमक में ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो काई, चिकनाई और जमा हुई गंदगी को ढीला करने में मदद करते हैं.
इस तरह करें नमक इस्तेमाल
एक बाल्टी पानी में अच्छी मात्रा में नमक डालकर मिलाएं और गाढ़ा घोल तैयार कर लें. अब इस गाढ़े नमक के घोल को टंकी की दीवारों और फर्श पर पड़ी गंदगी वाली जगहों पर अच्छी तरह से डालें. इस घोल को कम से कम 20 से 30 मिनट तक गंदगी पर लगा रहने दें. इसके बाद टंकी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इस प्रक्रिया से टंकी के अंदर मौजूद हानिकारक तत्व खत्म हो जाते हैं और पानी उपयोग के लिए सुरक्षित बन जाता है. ध्यान रहे कि टंकी को कम से कम दो बार साफ पानी से धोएं ताकि नमक या गंदगी कुछ भी ना रहे.
ये भी पढ़ें: