How To Clean White Shoes: क्या आप भी सफेद जूतों के शौकीन हैं, लेकिन जूतों के गंदे हो जाने से डरते हैं? बेशक, सफेद जूते पहनने में जितने अच्छे होते हैं, उनकी केयर करना उतना ही मुश्किल होता है. धूल, कीचड़ या बारिश का पानी इनकी सफेदी को पीला बना देता है. कई लोग ऐसे जूतों को देखकर सोच लेते हैं कि अब ये काम के नहीं रहे. तो वहीं कुछ लोग महंगे शू क्लीनर या ड्राई क्लीनिंग पर पैसे खर्च कर देते हैं. ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी इन जूतों के पीलेपन को आसानी से हटा सकते हैं. घरेलू उपाय को अपनाने से आपके सफेद जूते एकदम नए की तरह चमकने लगेंगे.
बेकिंग सोडा
सफेद जूतों की सफाई के लिए बेकिंग सोडा बहुत असरदार माना जाता है. यह मिश्रण जिद्दी गंदगी, दाग और पीलेपन को ढीला करके निकाल देता है. जूते को क्लीन करने के लिए सबसे पहले एक सूखे टूथब्रश पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लगाकर जूतों के पीले हिस्सों पर लगाएं और इसे हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ समय बाद इसे सूखे कपड़े से पोंछ लें. इससे जूतों का पीलापन आसानी से हट जाएगा.
टूथपेस्ट
टूथपेस्ट सिर्फ दांत नहीं चमकाता, बल्कि व्हाइट शूज की चमक भी वापस लाता है. इसके लिए व्हाइट टूथपेस्ट को जूते के पीले हिस्से पर लगाएं और करीब 10-12 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद इसे सूखे ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ कपड़े से पोंछ लें. इस तरह जूते चमक जाएंगे.
नींबू और नमक
नींबू को आधा काटें और ऊपर नमक छिड़कें. इसे जूते के पीले हिस्से पर रगड़ें. 5–10 मिनट छोड़ दें. फिर ब्रश से हल्का रगड़कर पानी या गीले कपड़े से साफ करें. जूते साफ और फ्रेश दिखेंगे.
डिशवॉश लिक्विड से करें साफ
कपड़े या कैनवास वाले जूतों के लिए डिशवॉश लिक्विड बहुत काम का होता है. इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच डिशवॉश मिलाएं. कपड़ा या ब्रश इसमें डुबोकर जूतों को साफ करें. बाद में साफ पानी से पोंछ लें.
सिरका
एक साफ कपड़े पर थोड़ा-सा सिरका लगाकर पीले हिस्से को हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद जूतों को छांव में सूखने के लिए रख दें. हालांकि, जूतों पर सिरका कम मात्रा में ही उपयोग करें.
इन बातों का रखें खास ख्याल
जूतों को पहनने के बाद सूखे कपड़े से धूल जरूर हटाएं.
कीचड़ लगने पर तुरंत साफ करें.
धूप में लंबे समय तक न सुखाएं.
ये भी पढ़ें: