Vegetables To Grow In February
Vegetables To Grow In February
5 Vegetables To Grow In February At Home: फरवरी का महीना गार्डनिंग के शौकीनों के लिए सबसे बढ़िया समय माना जाता है, ये वो समय है जो गर्मियों की सब्जियों की बुवाई के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आप अपने घर की छत, बालकनी या छोटे से आंगन में ताजी, केमिकल-फ्री और हेल्दी सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो फरवरी का महीना आपके लिए एक शानदार मौका है. तो चलिए आपको बताते हैं 5 ऐसी सब्जियों के नाम, जिन्हें आप फरवरी में लगाकर गर्मियों में भरपूर पैदावार पा सकते है.
टमाटर
टमाटर हर घर में रोज यूज होने वाली सब्जी है. अगर आप फरवरी के महीने में टमाटर के बीज बोते हैं, तो ये तेजी से बढ़ते हैं. हल्की धूप, सामान्य तापमान और नियमित पानी की जरूरत होती है. 60–70 दिनों में लाल और रसदार टमाटर मिलने लगते हैं. गमले या ग्रो बैग में भी टमाटर आसानी से उगाया जा सकता है.
भिंडी
गर्मियों की सबसे पसंदीदा सब्जी भिंडी को आप सीधे गमले की मिट्टी में बीज डालकर उगा सकते हैं. भिंडी के लिए कम से कम 12 इंच गहरा और 12 इंच चौड़ा कंटेनर लें. केवल 45 से 60 दिनों में आपका बगीचा भिंडियों से भर जाएगा. यह सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और रोजमर्रा के खाने में आसानी से यूज की जाती है. थोड़ी सी धूप और नियमित सिंचाई से भिंडी की अच्छी पैदावार मिलती है.
बैंगन
बैंगन का पौधा गमले में बहुत अच्छे से उगता है. बैंगन के लिए 12 से 15 इंच गहराई वाला कंटेनर सबसे अच्छा माना जाता है. बैंगन के पौधों को अच्छी धूप की जरूरत होती है. इसे बेहतर धूप मिलने से जल्दी सब्जी मिलती है.
शिमला मिर्च
फरवरी के हल्के गर्म मौसम में शिमला मिर्च अच्छी तरह बढ़ती है. अगर पौधों को सही पोषण और समय-समय पर पानी मिले, तो हरी और ताजी शिमला मिर्च लंबे समय तक मिलती रहती है. यह बालकनी गार्डनिंग के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन है.
खीरा
गर्मियों में खीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है. आप खीरे के बीजों को सीधे 15 इंच की गहराई वाले बड़े गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं. यह एक बेल वाला पौधा है, इसलिए इसे बढ़ने के लिए रस्सी या जाली का सहारा जरूर दें. खीरे की फसल को लगातार नमी की जरूरत होती है, इसलिए ड्रिप सिंचाई या मल्चिंग पेपर का उपयोग करना बहुत अच्छा रहता है.
ये भी पढ़ें: