scorecardresearch

25 दिनों तक लगातार कोलेजन का सेवन करने से शरीर और त्वचा पर क्या होता है असर? जान लें इसके फायदे

What is collagen: ग्लोइंग स्किन और मजबूत बालों से लेकर बेहतर जोड़ों और आंतों के स्वास्थ्य तक, कोलेजन पाउडर सबसे बढ़िया और असरदार सप्लीमेंट्स माना जाता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि 25 दिनों तक लगातार कोलेजन सप्लीमेंट्स लेने से शरीर और त्वचा पर क्या असर होता है.

25 दिन तक कोलेजन लेने से क्या होता है?  25 दिन तक कोलेजन लेने से क्या होता है?
हाइलाइट्स
  • कोलेजन, ग्लोइंग स्किन और मजबूत बालों के लिए सबसे बढ़िया है

  • कोलेजन लगातार लेने से कई बदलाव होते हैं

पिछले कुछ सालों में कोलेजन सबसे चर्चित सप्लीमेंट्स में से एक बन गया है. ग्लोइंग स्किन और मजबूत बालों से लेकर बेहतर जोड़ों और आंतों के स्वास्थ्य तक, कोलेजन पाउडर सबसे बढ़िया और असरदार सप्लीमेंट्स माना जाता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि 25 दिनों तक लगातार कोलेजन सप्लीमेंट्स लेने से शरीर और त्वचा पर क्या असर होता है.

25 दिनों के बाद त्वचा में होने वाले बदलाव
पहले 7 दिनों में कोलेजन लेने से त्वचा की नमी में सुधार होता है. त्वचा पहले से सॉफ्ट और कम रूखी महसूस होने लगती है. लगभग दो हफ्तों के बाद, चेहरे पर हल्की चमक आने लगती है और कम नींद लेने के बाद भी चेहरा तरोताजा लगता है. हालांकि, एकाएक न तो बारीक झुर्रियां गायब होती हैं और न ही त्वचा अचानक बेदाग होती है. इसके लिए आपको कोलेजन सप्लीमेंट्स लगातार लेना होता है.

बाल और नाखून में बदलाव
तीसरे सप्ताह तक, नाखून मजबूत महसूस होने लगते हैं और पहले की तुलना में कम टूटते हैं. बालों का झड़ना पूरी तरह से बंद नहीं होता, लेकिन पहले से कहीं अधिक नियंत्रित लगने लगते हैं.

जोड़ों को आराम और शरीर को अच्छा एहसास
जोड़ों को बेहतर आराम मिलता है, खासकर घुटनों को. सुबह के समय जकड़न कम होती थी और कसरत के बाद होने वाला दर्द भी थोड़ा कम हो गया. हालांकि कोलेजन दर्द निवारक नहीं है, लेकिन नियमित रूप से सेवन करने पर यह जोड़ों के स्वास्थ्य में सहायक हो सकता है.

पाचन और एनर्जी पर असर
कोलेजन पेट के लिए हल्का होता है. ऊर्जा का स्तर नियमित रहता. ध्यान देने वाली बात है कि कोलेजन धीरे-धीरे काम करता है. यह कोई जादुई जड़ी बूटी नहीं है, लेकिन यह ग्लोइंग स्किन और मजबूत बालों के लिए लाभदायक साबित होती है.

कौन सा कोलेजन लेना चाहिए
कोलेजन का पाउडर सप्लीमेंट सबसे बेहतर माना जाता है, जिसे सुबह गर्म पानी में मिलाकर पिया जा सकता है. साथ ही इसे आप कॉफी या स्मूदी में भी मिलाकर भी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: