इस आसान तरीके से करेंगे साफ तो सिर्फ 30 मिनट में नए जैसा हो जाएगा बाथरूम, सालों तक रहेगी चमक

अगर आप चाहते हैं कि आपका बाथरूम सालों तक नया जैसा चमकता रहे, तो हफ्ते में सिर्फ एक दिन 20-25 मिनट तक इस तरीके से सफाई करें.

How to Clean bathroom
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST
  • बाथरूम की जिद्दी गंदगी कैसे हटाएं?
  • सिर्फ 30 मिनट में बाथरूम की डीप क्लीनिंग कैसे करें?

अक्सर हम ड्रॉइंग रूम, बेडरूम और घर के बाहर की सफाई पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन बाथरूम और किचन जैसी जगहें नजरअंदाज हो जाती हैं. जबकि घर की असली सफाई का पता इन्हीं जगहों से चलता है. खासकर जब मेहमान घर आते हैं और बाथरूम का इस्तेमाल करते हैं, तो अगर वहां गंदगी या बदबू हो, तो आपकी सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है.

अगर आप चाहते हैं कि आपका बाथरूम सालों तक नया जैसा चमकता रहे, तो हफ्ते में सिर्फ एक दिन 20-25 मिनट तक इस तरीके से सफाई करें.

क्यों जरूरी है नियमित बाथरूम सफाई?
बाथरूम की  अगर नियमित सफाई न की जाए तो ये दाग जिद्दी बन जाते हैं और बाद में इन्हें हटाने के लिए ज्यादा मेहनत और केमिकल की जरूरत पड़ती है. इसलिए हर हफ्ते हल्की लेकिन सही तरीके से सफाई करना ज्यादा फायदेमंद है.

पहला स्टेप-स्कॉच ब्रश और टूथपेस्ट का कमाल
सबसे पहले एक अच्छा स्कॉच ब्रश लें. अब इस ब्रश पर थोड़ा सा कोलगेट या कोई भी सफेद टूथपेस्ट लगा लें.

टूथपेस्ट में हल्के अब्रेसिव एलिमेंट्स होते हैं जो दाग हटाने में मदद करते हैं. अब इस ब्रश से सिंक, नल और स्टील फिटिंग्स को अच्छी तरह रगड़ें.

5-7 मिनट तक अच्छे से रगड़ने के बाद साफ पानी से धो दें. आप देखेंगे कि हल्के दाग तुरंत गायब हो जाएंगे और नल की चमक वापस आने लगेगी.

दूसरा स्टेप- बेकिंग सोडा से डीप क्लीनिंग
अब बाथरूम की टाइल्स और सिंक पर बेकिंग सोडा छिड़कें. बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक क्लीनर है जो जिद्दी दाग और बदबू दोनों को दूर करता है.

  • स्कॉच ब्रश या पुराने टूथब्रश की मदद से उन जगहों को रगड़ें जहां साबुन की परत जमी हो.

  • अगर दाग ज्यादा जिद्दी हैं तो बेकिंग सोडा पर थोड़ा सा पानी छिड़ककर पेस्ट बना लें.

  • इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर रगड़कर साफ कर लें.

  • इससे टाइल्स की पुरानी चमक वापस आने लगती है और बदबू भी खत्म हो जाती है.

नल और शॉवर की चमक ऐसे रखें बरकरार

नल और शॉवर पर अक्सर पानी के सफेद दाग जम जाते हैं. इन्हें हटाने के लिए हफ्ते में एक बार टूथपेस्ट या बेकिंग सोडा से हल्की सफाई काफी है.

सफाई के बाद सूखे कपड़े से पोंछना न भूलें. अगर पानी सूखने से पहले ही पोंछ दिया जाए तो दाग जमते ही नहीं हैं.

बदबू से छुटकारा पाने के आसान तरीके

  • बाथरूम की बदबू अक्सर गीलेपन और ड्रेन की वजह से आती है.

  • ड्रेन में थोड़ा बेकिंग सोडा डालें.

  • उसके ऊपर गर्म पानी डाल दें.

  • इससे बैक्टीरिया कम होते हैं और बदबू भी दूर होती है.

 

Read more!

RECOMMENDED