scorecardresearch

Mooli Achar Recipe: घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं, झटपट घर पर बनाएं मूली का चटपटा अचार, इसके साथ चावल-दाल और रोटी खाने का स्वाद बढ़ जाएगा

Radish Pickle Recipe: मूली का अचार खाने में तो स्वादिष्ट होता ही यह पेट के लिए भी बहुत लाभदायक होता है. इस अचार को बनाने के लिए न ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है और न ही अधिक समय लगता है. आइए जानते हैं घर पर कैसे झटपट मूली का अचार बना सकते हैं?  

Mooli Achar Recipe Mooli Achar Recipe

Mooli ka Achar: यदि आपको अचार खाना पसंद है तो आप एक बार मूली का अचार (Radish Pickle) बनाकर खा सकते हैं. मूली का अचार खाने में तो स्वादिष्ट होता ही यह पेट के लिए भी बहुत लाभदायक होता है. इस अचार को बनाने के लिए न ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है और न ही अधिक समय लगता है. मूली का अचार किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ा देता है. आप मूली के अचार को चावल-दाल या रोटी किसी के साथ भी खा सकते हैं. आप इसे पराठा और पूरी के साथ भी खा सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर कैसे झटपट मूली का अचार बना सकते हैं? 

मूली का अचार बनाने की सामग्री 
1. ताजी मूली
2. सरसों का तेल 
3. हल्दी पाउडर
4. लाल मिर्च पाउडर
5. सरसों का दाना
6. सौंफ
7. मेथी दाना
8. हींग
9. नींबू का रस 
10. सिरका

मूली का अचार बनाने की विधि
मूली को अच्छी तरह से पानी में धो लें:
मूली का अचार बनाने के लिए सबसे पहले ताजी मूली चाहिए. आप मूली को लेकर इसे पानी से अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद मूली को छिलकर काट लें. मूली को काटने के बाद इसे एक से दो घंटे तक धूप में सूखा लें ताकि मूली की नमी निकल जाए. मूली में नमी रहने पर अचार खराब हो सकता है. 

मसाले को भून लें: अब चूल्हे या गैस को जलाएं और इस पर एक पैन को चढ़ाएं. फिर इसमें सरसों का दाना और मेथी के दाने को डालकर हल्का भून लें. इसके बाद गैस को बंद कर दें और पैन को उतार लें. अब इस भूने सरसों और मेथी दाने को दरदरा पीस लें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और अन्य मसालों को अच्छी तरह से मिला लें. यही मसाला अचार को चटपटा बनाता है. अब गैस को जलाकर इस पर किसी बर्तन में सरसों के तेल को गर्म करें. तेल जब अच्छे से गर्म हो जाए तो गैस को बंद कर दें. तेल को ठंडा होने दें, जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे मसाले में डाल दें. अब किसी बड़े बर्तन में सूखी हुई मूली और उसमें तैयार मसाला और तेल को डाल दें. इसके बाद इसमें सिरका और नींबू का रस डाल दें. इस तरह से मूला का अचार खाने के लिए तैयार है. 

खाने पर मजा आ जाएगा: आप मूली का अचार बनाने के बाद तुरंत भी खा सकते हैं लेकिन इसका असली स्वाद इसे बनाने के एक-दो दिन बाद खाने पर आता है, जब मूली मसालों को अच्छी तरह से सोख लेती है. मूली के अचार को कांच के जार में स्टोर कर लें. इसे आप कई दिनों तक खा सकते हैं. मूली के अचार को आप रोटी-पराठा या चावल-दाल के साथ परोसेंगे तो लोग खाने के बाद आपकी तारीफ करने से नहीं रहेंगे.