How To Get Natural Glow: अपना लें ये 5 स्किन केयर टिप्स, बिना मेकअप भी चांद सा चमकेगा चेहरा...

How To Get Glowing Skin: भले ही कोई सा भी मौसम हो स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है. यह सूजन और झुर्रियों को कम कर सकता है और आपकी त्वचा को हाइड्रेट रख सकता है. अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी से करें. ये आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है.

How To Get Glowing Skin
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

बदलते मौसम में हमारी त्वचा को भी खास देखभाल की जरूरत होती है. ऐसे में चेहरे की कुदरती चमक छिन जाने का डर रहता है. लेकिन अगर आप सही समय पर सही स्किन केयर करेंगी तो तो बिना किसी मेकअप के भी चेहरे पर चांद सा निखार पा सकते हैं. तो चलिए आपको हम बताते हैं उन जरूरी स्किन केयर बदलावों के बारे में, जो आपकी डल स्किन को रिपेयर कर उसे अंदर से ग्लोइंग और हेल्दी बनाएंगे.

सुबह उठते ही पानी पिएं
भले ही कोई सा भी मौसम हो स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है. यह सूजन और झुर्रियों को कम कर सकता है और आपकी त्वचा को हाइड्रेट रख सकता है. अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी से करें. ये आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है.

हैवी मॉइस्चराइजर को कहें बाय-बाय
हैवी मॉइस्चराइजर को छोड़कर लाइट जेल-बेस्ड क्रीम अपनाएं. इससे आपके रोमछिद्र (pores) बंद नहीं होंगे और पिंपल्स की समस्या भी नहीं होगी.

सनस्क्रीन भूलकर भी न भूलें
सूरज की यूवी (UV) किरणें अब तेज होने लगी हैं. ऐसे में रोजाना SPF 50 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यह न सिर्फ आपको टैनिंग से बचाएगा बल्कि स्किन को बूढ़ा होने से भी रोकेगा.

एक्सरसाइज
रोजाना एक्सरसाइज करना ना सिर्फ आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है. यह स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, स्ट्रेस को कम करता है और आपकी स्किन को एजिंग से भी बचाता है.

होंठों का भी रखें ख्याल
सिर्फ चेहरा ही नहीं, आपके होंठ भी धूप से झुलस सकते हैं. इसलिए साधारण लिप बाम की जगह SPF वाला लिप बाम लगाएं. यह आपके होंठों को फटने से बचाएगा.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED