Get rid of cockroaches: कॉकरोच को किचन से भगाने का आसान तरीका जान लें... लौटकर कभी नहीं आएंगे वापस!

How to get rid of cockroaches: यदि आप भी कॉकरोच के आतंक से परेशान है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो चलिए आज हम आपको कॉकरोच भगाने के लिए पांच घरेलू उपाय बताएंगे.

how to get rid of cockroaches
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

कई लोगों के घर पर और किचन के आसपास कॉकरोच घूमते रहते हैं काफी कुछ करने के बाद भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है. ये कॉकरोच घर और किचन पर काफी ज्यादा गंदगी फैलाते हैं. कुछ लोग तो कॉकरोच से इतना ज्यादा डरते हैं कि उन्हें देखते ही बिस्तर या सोफे पर चढ़ जाते हैं.

ऐसे में यदि आप भी कॉकरोच के आतंक से परेशान है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो चलिए आज हम आपको कॉकरोच भगाने के लिए पांच घरेलू उपाय बताएंगे.

सफाई का रखें ध्यान
किचन काउंटर पर पड़े खाने के दाने और जूठे बर्तन कॉकरोच के लिए किसी दावत से कम नहीं हैं. कॉकरोच गंदी जगहों से होकर ही घर में एंट्री करते हैं इसलिए फर्श पर पोछा लगाते समय कीटाणुनाशक का इस्तेमाल करें.

विनेगर करेगा काम
कॉकरोच को घर और किचन से बाहर निकालने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए गर्म पानी में विनेगर को डालकर घोल बना लें और फिर इसको कॉकरोच वाली जगह पर छिड़क दें.

मिट्टी तेल
मिट्टी का तेल किसी भी छोटे-बड़े कीड़े और कॉकरोच को भगाने के लिए असरदार उपचार है. आप सिंक, नाली और कबर्ड में मिट्टी के तेल का स्प्रे करें. मिट्टी तेल की खुशबू सभी तरह के कीड़े-मकोड़े भाग जाते हैं.

नींबू और सोडा
नींबू और सोडा को एक साथ मिक्स करके एक पानी जैसा घोल बना देना है और फिर इसका छिड़काव कॉकरोच की जगह पर छिड़क देना है.

सीलन और दरार करें बंद
घर के पाइपों में लीकेज और सिंक के नीचे की नमी उन्हें अट्रैक्ट करती है. अगर आप अपने घर की नालियों को रात में ढक कर रखें और दीवारों की दरारों को सीमेंट या पुट्टी से भर दें. तो ऐसा करने से कॉकरोच आने के रास्ते बंद हो जाएंगे. सूखी और साफ जगह पर कॉकरोच टिकना पसंद नहीं करते.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED