How to Grow Cardamom Plant: घर में उगा लें इलायची का पौधा... सालों-साल नहीं पड़ेगी बाजार से खरीदने की जरूरत

How to Grow Elaichi Plant In Pot: इलायची अपने अनेक गुणों के लिए जानी जाती है. इसके अलावा इलायची का स्वाद और सुगंध किसी भी खाने के टेस्ट को दोगुना करने का काम करता है. चाहे चाय हो, सब्जी हो, खीर हो या हलवा हो... इलायची के बिना इन सभी चीजों का टेस्ट फीका रह जाता है. हालांकि, यह बाजार में काफी महंगी मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे आप अपने घर पर भी उगा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.

इलायची का पौधा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

How to Grow Elaichi at Home: इलायची अपने अनेक गुणों के लिए जानी जाती है. इसके अलावा इलायची का स्वाद और सुगंध किसी भी खाने के टेस्ट को दोगुना करने का काम करता है. चाहे चाय हो, सब्जी हो, खीर हो या हलवा हो... इलायची के बिना इन सभी चीजों का टेस्ट फीका रह जाता है. हालांकि, यह बाजार में काफी महंगी मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे आप अपने घर पर भी उगा सकते हैं? जी हां, आप थोड़ी सी जगह में इलायची का पौधा लगा सकते हैं. खुशी की बात है कि अगर आपने एक बार इसके पौधे को लगा लिया तो आपको सालों-साल इलायची बाहर से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. तो चलिए आपको आज बताते हैं कि घर में इलायची का पौधा कैसे लगा सकते हैं.

गमले और मिट्टी की तैयारी
इलायची लगाने के लिए सबसे पहले कम से कम 12 से 14 इंच गहरा गमला लें, ताकि जड़ें आसानी से फैल सकें. बगीचे की मिट्टी में गोबर की खाद और थोड़ी बालू मिलाकर गमला तैयार कर सकते हैं. इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी और पौधे को पोषण भी मिलेगा. ध्यान रहे कि मिट्टी हल्की, उपजाऊ और नमी वाली होनी चाहिए.

इलायची का पौधा कैसे उगाये?
इलायची का पौधा के लिए सबसे पहले इलायची के बीजों को निकालकर रातभर पानी में सोखने के लिए छोड़ दें. अगली सुबह खराब बीज पानी के ऊपर आ जाएंगे. इन्हें अलग कर लें और पानी के अंदर मौजूद बीजों को छानकर रख लें. आप चाहें तो नर्सरी से तैयार पौधे खरीद सकते हैं. अब तैयार मिट्टी में तैयार बीजों की रोपाई कर दें. इसके बाद गमले को बाकी बची मिट्टी से भर दें. बीज रोपाई के बाद हल्का पानी डालें और फिर गमले को किसी ऐसी जगह पर रख दें जहां हल्की छांव रहती हो और सीधा धूप न आती हो.

ऐसे करें पौधे की देखभाल
ध्यान रखें कि, मिट्टी गीली हो तो पानी डालने से बचें वरना जड़ गल सकता है. आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में इसमें से पौधे निकलने लगेगा. गर्मियों में रोजाना हल्का पानी दें और सर्दियों में दो से तीन दिन के अंतराल पर पानी डालें. पौधे की पत्तियों पर समय-समय पर पानी का छिड़काव करना भी अच्छा रहता है.

दो से तीन साल में इलायची के पौधे में इलायची का फल या कैप्सूल नजर आने लगेगा. जब ये कच्चे कैप्सूल अच्छी तरह से बढ़ जाएं तो इन्हें तोड़ सकते हैं. आपको बता दें कि इलायची का पौधा अधिक गर्म तापमान में सही से हेल्दी रहता है और बढ़ता भी है. हालांकि, इलायची के पौधे को लगाने का बेस्ट मौसम गर्मी ही है.

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!

RECOMMENDED