Chia Microgreens: चिया सीड्स के पत्ते हैं सेहत के लिए वरदान, जान लें घर पर उगाने का तरीका... बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा

How To Grow Chia leaves at home: माइक्रोग्रीन्स चिया पौधे चिया सीड्स के बीजों से निकलते हैं. चिया ग्रीन्स अन्य लोकप्रिय माइक्रोग्रीन्स जैसे मूली, ब्रोकली, अरुगुला, मटर, सूरजमुखी, केला, सरसों, चुकंदर और धनिया जैसे ही उगते हैं. ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.

चिया सीड्स माइक्रोग्रीन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

How To Grow Chia Microgreen At Home:  चिया सीड्स को लोग अलग-अलग तरीके से सेहत में शामिल करते हैं. कोई ड्रिंक में डालकर, स्मूदी में एड करके या फिर दही और सूप में मिलाकर इसका सेवन करता है. तो वहीं कई लोग चिया सीड्स के पत्तों को डाइट में शामिल करते हैं. इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से गर्मी में तो इसका सेवन और भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही चिया सीड्स के माइक्रोग्रीन या कहें कि चिया सीड्स के पत्ते घर पर उगा सकते हैं.

खास बात है कि माइक्रोग्रीन उगाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी और सुपर हेल्दी चिया सीड्स माइक्रोग्रीन सिर्फ एक हफ्ते में बनकर तैयार हो जाएंगे. चलिए जानते हैं कैसे.

क्या है चिया माइक्रोग्रीन?
माइक्रोग्रीन्स चिया पौधे चिया सीड्स के बीजों से निकलते हैं. चिया ग्रीन्स अन्य लोकप्रिय माइक्रोग्रीन्स जैसे मूली, ब्रोकली, अरुगुला, मटर, सूरजमुखी, केला, सरसों, चुकंदर और धनिया जैसे ही उगते हैं. ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.

कैसे उगाएं चिया सीड्स माइक्रोग्रीन?
चिया सीड्स माइक्रोग्रीन उगाने के लिए सबसे पहले एक चौड़ा कंटेनर लें और इसे अच्छी तरह साफ कर लें.
कंटेनर पर दो से तीन बूंद पानी की छिड़कें और इसके उपर 2-3 टिशू पेपर रख दें.
ध्यान रहे कि टिशू को बहुत अधिक गीला नहीं करना है.
टिशू पेपर के ऊपर 20 से 30 ग्राम चिया सीड्स डालें.
इतना करने के बाद एक स्प्रे बोतल में पानी भरें और इसे चिया सीड्स पर स्प्रे करें ताकी बीज टिशू पेपर पर अच्छी तरह चिपक जाएं.
आपको कंटेनर को किसी ऐसी जगह रख देना है, जहां इसे करीब एक या दो घंटे की धूप मिल सके.
आखिर में हर 2 घंटे के बीच, बीजों को पानी से गीला करते रहें.
इन चिया सीड्स को दिन में दो या तीन बार पानी देना है, लेकिन बहुत सारा पानी नहीं डालना है. इसपर पानी स्प्रे करें.
सही देखभाल करेंगे तो कम से कम एक हफ्ते में आपके चिया माइक्रो ग्रीन हार्वेस्ट करने के लिए तैयार हो जाएंगे.
चिया माइक्रोग्रीन को आप एक शार्प कैंची से काटकर जरूरत के मुताबिक खाने के लिए निकाल सकते हैं.


चिया सीड्स माइक्रोग्रीन के फायदे
माइक्रोग्रीन्स में पोषक तत्वों का घनत्व अधिक होता है, ये एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होते हैं. चिया माइक्रोग्रीन्स के सूक्ष्म पोषक तत्व बीजों की तुलना में शरीर द्वारा अधिक आसानी से अवशोषित हो जाते हैं और इसमें कैलोरी भी कम होती है. चिया माइक्रोग्रीन्स आपके डाइजेशन को तेज करने के साथ आंतों की गति बढ़ा सकते हैं जिससे खाना आसानी से पचने लगता है और वेट लॉस में मदद मिलती है. चिया माइक्रोग्रीन्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं जिनका सेवन आपकी हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है.

चिया सीड्स माइक्रोग्रीन डाइट में कैसे शामिल करें
चिया माइक्रोग्रीन को बिना किसी चीज में मिलाए हुए सीधा खा सकते हैं या फिर सलाद में डालकर खा सकते हैं या फिर आप सूप में मिलाकर ले सकते हैं और मसाला ओट्स के साथ भी चिया माइक्रोग्रीन को खाया जा सकता है. ध्यान रखें कि शुरुआत में सिर्फ 20 से 25 ग्राम तक ही चिया माइक्रोग्रीन खाने चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED