Aparajita Plant: फूलों से भर जाएगा अपराजिता का पौधा... बस हर 10 दिन में मिट्टी में मिला दें ये चीज!

अगर आपके घर में लगा अपराजिता का पौधा हरा-भरा तो है, लेकिन उस पर फूल नहीं आ रहे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. सही धूप, पौष्टिक खाद और कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स अपनाकर आप अपने पौधे को फूलों से भर सकते हैं. गार्डनिंग एक्सपर्ट तारुण चोपड़ा ने ऐसे ही कुछ आसान उपाय बताए हैं, जिनकी मदद से अपराजिता की बेल तेजी से बढ़ेगी और लंबे समय तक खूब फूल देगी.

aprajita plant
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

अपराजिता का पौधा घर और बगीचे की सुंदरता बढ़ाता है. इसके साथ ही इसके पौधे का आयुर्वेद में भी खास महत्व है. हालांकि हर कोई इसके पौधे की सही देखभाल नहीं कर पाता. वहीं कई बार पौधा अच्छी तरह बढ़ने के बावजूद उस पर फूल कम आते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं अपराजिता के पौधे की देखभाल करने के सही तरीके के बारे में.

पौधे को पर्याप्त धूप जरूर दें
अपराजिता का पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां रोजाना कई घंटे तक सीधी या अच्छी धूप मिल सके. पर्याप्त धूप मिलने से पौधा मजबूत बनता है, नई शाखाएं तेजी से निकलती हैं और फूलों की संख्या भी बढ़ती है.

हर 10 दिन में दें पौष्टिक खाद
जब पौधे में नई पत्तियां और टहनियां निकलने लगें, तब हर 10 दिन में उसे पौष्टिक खाद देना फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए 1 बड़ा चम्मच सरसों की खली, 1 बड़ा चम्मच वर्मी कंपोस्ट और आधा चम्मच एप्सम सॉल्ट मिलाकर मिश्रण तैयार करें. इस मिश्रण को पौधे की मिट्टी में डालने से उसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे उसकी ग्रोथ बेहतर होती है और अधिक फूल आने लगते हैं.

ध्यान रखें कि, खाद डालने से एक दिन पहले पौधे में अच्छी तरह पानी दें. अगले दिन मिट्टी को हल्का ढीला कर लें और उसमें मौजूद सूखे पत्ते या घास हटा दें. इसके बाद खाद डालें. यदि गमला करीब 22 इंच का है तो 2 बड़े चम्मच खाद पर्याप्त होगी, जबकि छोटे गमले में 1 बड़ा चम्मच खाद ही काफी है. खाद डालने के बाद हल्का पानी छिड़क दें, ताकि खाद मिट्टी में अच्छी तरह मिल जाए.

एप्सम सॉल्ट का स्प्रे भी करेगा फायदा
एक चम्मच एप्सम सॉल्ट को पानी में घोलकर स्प्रे तैयार करें और इसका हल्का छिड़काव पौधे की टहनियों और फूलों पर करें. एक्सपर्ट का कहना है कि इससे पौधे को अतिरिक्त पोषण मिलता है, जिससे उसकी ग्रोथ बेहतर होती है और फूल ज्यादा आने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED