Smart Ways to Keep Water Tank Cool: गर्मी का मौसम आते ही सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि छत पर रखी पानी की टंकी का पानी इतना गर्म हो जाता है कि इसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है. इस पानी से नहाना, हाथ धोना या बर्तन धोना भी दुश्वार हो जाता है. ऐसे में लोगों को मजबूरी में गर्म पानी का ही इस्तेमाल करना पड़ता है. तो अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब बेफिक्र हो जाइए. क्योंकि, आज हम आपको कुछ ऐसे देसी जुगाड़ों के बारे में बताएंगे जिससे आप टंकी के पानी को काफी हद तक ठंडा रख सकते हैं. खास बात है कि ये देसी जुगाड़ न सिर्फ सस्ते हैं, बल्कि आसान भी हैं और बिजली के बिना काम करते हैं.
गर्मियों में टंकी का पानी कैसे रखें ठंडा (Tips To Keep Water Tank Cool in Summer)
कपड़े से ढ़कें
सीधे धूप पड़ने की वजह से टंकी तेजी से गर्म होती है, ऐसे में टंकी को ढकना या कवर करना सबसे आसान और असरदार तरीका है. इसलिए टंकी को सफेद कपड़े, टारपोलिन या थर्मल शीट से कवर करें. इससे टंकी के अंदर का तापमान कम रहता है. अगर संभव हो तो टंकी के ऊपर शेड बनवाना और भी बेहतर विकल्प है.
टंकी को गीला रखें
दिन में 1 से 2 बार टंकी के ऊपर पानी डालने से उसकी बाहरी सतह ठंडी रहती है. आप चाहें तो टंकी के चारों तरफ गीले बोरे या जूट की बोरी भी लपेट सकते हैं. यह बिल्कुल मटका कूलिंग की तरह काम करता है, जिससे पानी गर्म नहीं होता और इस्तेमाल करने योग्य रहता है.
टंकी के आस-पास हरियाली रखें
अगर टंकी पर सीधी धूप पड़ रही है तो टंकी के आसपास गमले या पौधे रख दें. इससे वहां का तापमान थोड़ा कम हो जाता है. इसके अलावा टंकी को थर्माकोल या फोम शीट से इंसुलेट करना भी अच्छा उपाय है, जिससे बाहर की गर्मी अंदर कम पहुंचती है.
शेड के नीचे रखें
छत पर खुले में टंकी रखा हुआ है तो वो दिन भर धूप में गर्म होता है. ऐसे में आप दो-तीन महीने टंकी को शेड के नीचे रखें या उसके ऊपर शेड लगा दें. इससे टंकी बहुत अधिक गर्म नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: