Authentic Channa Dal ki Chatni Recipe कहीं आप भी तो नहीं सोचते कि हेल्दी और स्वादिष्ट एक ही खाने में खाना मुमकिन नहीं है, तो आप गलत हैं. चने के दाल में अन्य दालों के मुकाबले सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है. वहीं अगर आप इसे इस तरह से बनाएंगे तो, न केवल ये स्वादिष्ट बनेगा बल्कि आपके शरीर को एक बार में लगभग 5 से 6 ग्राम प्रोटीन भी देगा. इस चटनी को बनाने सबसे आसान है और खास बात है कि इसका स्वाद सबको पसंद आता है. मिनटों में आप इसे घर पर बना सकते हैं.
चने दाल की चटनी बनाने का सामान
- चने की दाल- 50 ग्राम
- लाल मिर्च- 1 भूना हुआ
- अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
- नमक काला और सफेद- स्वाद अनुसार
- लहसुन- 3 से 4 कली
- भूना धनिया- 1 चम्मच
- सरसों का तेल- आधा चम्मच
- नींबू- 1 चम्मच
- राई, करी पत्ता और लाल मिर्च- तड़के के लिए
ये हाई प्रोटीन टेस्टी चटनी बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक मिक्सर का छोटा जार लें
- उसमें सभी आइटम डालें, केवल नींबू को छोड़ कर
- फिर थोड़ा सा पानी डाल कर मिक्सर को 3 से 4 बार रोक-रोक कर चला लें
- इससे सभी चीज अच्छे से पीसते हैं और कुछ भी खड़ा नहीं बचता
- जब सब पीस जाए तो एक कटोरी में निकालें और खटास टेस्ट करें
- अगर खट्टा कम लगे तभी नींबू मिलाएं
- नींबू का टेस्ट नहीं पसंद तब अमचूर पाउडर डाल सकते हैं.
- फिर ऊपर से राई, करी पत्ता और लाल मिर्च का सरसों के तेल के साथ चटनी में तड़का मारे
किस चीज के साथ खाएं
- इसको आप सादे चावल के साथ भी खा सकते हैं
- इसका स्वाद सादे, सत्तू और आलू के पराठे के साथ भी जायकेदार लगता है
- आप इसे समोसे के साथ भी खा सकते हैं. झारखंड के कुछ इलाकों में दुकानदार इसे समोसे के साथ सर्व करते हैं. इस चटकनी को एक बार घर में जरूर बनाएं और पूरे परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें. ये चटनी इतनी चटपटी होती है कि बच्चों से लेकर बड़े सब को पसंद आती है.
ये भी पढ़ें