Advertisement

BASI CHAWAL KE PAPAD: बच गए हैं चावल, झटपट ऐसे तैयार कर लें कुरकुरे पापड़, बनाना भी है आसान

कई बार बासी चावल इतने बच जाते हैं कि न उन्हें खाया जा सकता है, और न फेंका जा सकता है. ऐसे में आप बचे हुए चावल से झटपट पापड़ बना सकते हैं. इन्हें बनाना बहुत आसान होता है.

बासी चावल के पापड़
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

how to make basi chawal ke papad in hindi easy recipe बासी भात या चावल अकसर हम फेंक देते हैं या जानवरों को खिला देते हैं. कई बार जानवर भी इसे नहीं खाते और ये मिट्टी में मिल कर खराब हो जाते हैं. आज हम आपको इन चावल से ऐसे ही पापड़ की रेसिपी बनाना सिखाने जा रहे हैं. 

इन्हें बनाना बहुत आसान है और ये पापड़ 1 से 2 दिन के धूप में सूख भी जाते हैं. अगर आप भी बासी चावल के पापड़ को घर पर बनाना चाहते चाहते हैं, तो इस तरीके से बना सकते हैं. 


बासी चावल से पापड़ बनाने का तरीका 
बासी चावल- 1 बड़ी कटोरी
नमक- स्वाद अनुसार
काली मिर्च- पीसी हुई
चिल्ली फलेक्स- 2 बड़ी चम्मच 
हींग- आधा चम्मच 
बेकिंग पाउडर- 1 चुटकी 
कलौंजी- 1 चम्मच (ऑप्शनल)

बासी चावल से पापड़ बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले बासी चावल लें और उसे कुकड़ में डाल कर 6 से 7 सीटी लगा दें. 
  • सीटी आने के बाद कुकर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें. 
  • दब कुकर ठंडा हो जाए, तो उसे मिक्सी में पीस लें और उसमें ऊपर दिए हुए सारे मसाले डाल कर फेट लें. 
  • इसके बाद चावल को 10 मिनट के लिए छोड़ दें. 
  • तब तक एक 10 से 12 फूट का पॉलीथिन लें और उसे धूप में बिछा लें. 
  • बिछ जाने के बाद उसे चारों तरफ से दबा लें, ताकि उड़े पॉलीथिन उड़े न. 
  • फिर पूरे पॉलिथिन पर तेल लगा दें. 
  • तेल लगाने के बाद अब बासी चावल के मिक्सर को एक बड़े बटोरी में निकाल कर पॉलीथिन वाली जगह पर ले आएं. 
  • लाने के बाद एक कलछुल या छोटी कटोरी से बासी चावल के बैटर को पॉलीथिन के एक साइड पर गोल आकार देते हुए डाल दें. 
  • ऐसे ही चावल के सभी बैटर के साथ करें. 
  • फिर उन्हें सूखने दें. 

कैसे पता करें कि पापड़ सूख गए हैं

  • जब पापड़ सूख जाएंगे तो, किनारे अपने आप पॉलीथिन को छोड़ देंगे. 
  • अगर नहीं छोड़ा तो, आप उखाड़ कर देखें. अगर पापड़ आसानी से पूरा उखड़ जाए, तो समझे कि पापड़ सूख चुका है. 
  • तोड़ के भी देख लें कि कहीं अंदर से गिला तो नहीं है पापड़.

कैसे तलें पापड़ 

  • एक कढ़ाई को तेज आंच पर चढ़ा लें और उसमें तेल डाल दें. 
  • तेल जब गर्म हो जाए, तो उसमें पापड़ डाल दें. 
  • पल भर में पापड़ फूल कर बड़े हो जाएंगे. 
  • फिर उन्हें बर्तन में निकाल लें. 

करारे पापड़ का स्वाद सबसे अच्छा लगता है. आप इस पापड़ को दाल-चावल और सलाद के साथ भी खा सकते हैं. चाय के साथ पापड़ को स्नैक्स के तोड़ पर खाने के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है. 
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement