इससे हेल्दी ब्रेकफास्ट कुछ नहीं होगा, एक बार ऐसे बनाकर देखें बेसन का चीला

Besan cheela: कम तेल में बनने वाला यह चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और वजन का ध्यान रखने वालों के लिए भी सही रहता है.

बेसन चीला
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST
  • वेजिटेबल बेसन चीला बनाने का आसान तरीका
  • इससे आसान ब्रेकफास्ट नहीं होगा

अगर आप सुबह के नाश्ते या हल्की भूख के लिए कुछ झटपट, स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाना चाहते हैं, तो वेजिटेबल बेसन का चीला एक बेहतरीन विकल्प है. यह रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि इसमें प्रोटीन, फाइबर से भरपूर होती है. खास बात यह है कि इसे आप अपनी पसंद की सब्जियों के साथ हर बार थोड़ा अलग स्वाद दे सकते हैं.

कम तेल में बनता है यह चीला
कम तेल में बनने वाला यह चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और वजन का ध्यान रखने वालों के लिए भी सही रहता है.

वेजिटेबल बेसन चीला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • बेसन-1 कप

  • पानी-आवश्यकता अनुसार

  • प्याज-1 बारीक कटा हुआ

  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ

  • शिमला मिर्च- 1 छोटी, बारीक कटी

  • गाजर- 1 छोटी, कद्दूकस की हुई

  • हरी मिर्च-1 बारीक कटी (स्वाद अनुसार)

  • हरा धनिया- 2 टेबलस्पून, बारीक कटा

  • अदरक-1 छोटा चम्मच, कद्दूकस किया हुआ

  • हल्दी- 1/4 छोटा चम्मच

  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच

  • अजवाइन-1/2 छोटा चम्मच

  • नमक- स्वाद अनुसार

  • तेल- सेंकने के लिए

वेजिटेबल बेसन चीला बनाने का आसान तरीका
1. बैटर तैयार करें
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन डालें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा लेकिन बहने वाला बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर में गांठें न रहें.

2. सब्जियां मिलाएं
अब तैयार बैटर में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. सब्जियों से चीले का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.

3. तवा गरम करें
एक नॉन-स्टिक या लोहे का तवा मध्यम आंच पर गरम करें. तवे पर हल्का सा तेल लगाकर उसे अच्छी तरह फैला लें.

4. चीला सेंकें
अब एक करछी बैटर तवे के बीच में डालें और गोल घुमाते हुए पतला या थोड़ा मोटा चीला फैलाएं. ऊपर से थोड़ा सा तेल डालें और मध्यम आंच पर 1-2 मिनट तक पकने दें.

5. पलटकर पकाएं
जब नीचे की सतह सुनहरी हो जाए, तो चीले को पलट दें और दूसरी तरफ से भी 1-2 मिनट तक सेंकें. दोनों तरफ से अच्छी तरह सिकने पर चीला तैयार है.

 

Read more!

RECOMMENDED