scorecardresearch

सर्दियां जाने से पहले ही बना कर रख लें ये चीज, गर्मियों में हाईड्रेट रखने के आएगा काम

आंवला रोग-प्रतिरोधक झमता को बढ़ा कर शरीर में ताजगी और फुर्ती देता है. अगर इस तरह से आंवले की ये डिश बना कर रख लेंगे तो गर्मियों तक चलेगी.

आंवला आंवला

गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे बड़ी जरूरत होती है. ऐसे में अगर घर पर बनी कोई हेल्दी चीज पहले से तैयार हो, तो सेहत के साथ स्वाद भी बना रहता है. आंवले की कैंडी ऐसी ही एक रेसिपी है, जो सर्दियों और गर्मियों दोनों मौसम में काम आती है. अगर इसको ठंड में बना कर रखा जाए तो गर्मियों में यह बहुत काम आती है.

आंवला क्यों है फायदेमंद
आंवला विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है. गर्मियों में आंवले की कैंडी खाने से थकान कम महसूस होती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है. यही वजह है कि पुराने समय से इसे घरों में बनाया जाता रहा है.

आंवले की कैंडी बनाने का सामान 

  • ताजा और साफ आंवला- आपके जरूरत के हिसाब से
  • चीनी- आंवले के हिसाब से
  • पानी- आंवले के हिसाब से
  • काला नमक- स्वाद अनुसार 


आंवले की कैंडी बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. अब इन्हें कुकर या किसी बर्तन में थोड़ा पानी डालकर उबाल लें, ताकि आंवला नरम हो जाए. ठंडा होने पर आंवले की फांक अलग कर लें और बीज निकाल दें.
  • अब एक कढ़ाई में बराबर मात्रा में आंवले की फांक और चीनी डालें. इसे धीमी आंच पर पकाएं. कुछ समय बाद चीनी पिघलकर चाशनी बनाने लगेगी और आंवला उसका स्वाद सोख लेगा. जब चाशनी गाढ़ी हो जाए, तब गैस बंद कर दें.
  • तैयार कैंडी को ठंडा होने दें और फिर किसी साफ, सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें.

इस तरह करें स्टोर 
आंवले की कैंडी को सूखी जगह पर रखें. सही तरीके से रखी गई कैंडी कई महीनों तक खराब नहीं होती. गर्मियों में रोज एक-दो टुकड़े खाने से शरीर को ठंडक और एनर्जी मिलती है.

ये भी पढ़ें