scorecardresearch

5 Minutes cooking breakfast: 5 मिनट में बनाएं ये पांच स्नैक्स... बच्चों के नाश्ते का सुपर फूड

ये सभी नाश्ते बनने में आसान होते हैं और बच्चों को पसंद भी खूब आते हैं.

Advertisement
sandwich sandwich

अकसर सुबह के वक्त बच्चों को क्या खिलाएं इस बात की चींता रहती है क्योंकि बच्चों के खाने में नखरे बहुत होते हैं. ये भी चींता होती है कि जो भी खिलाएं वह हेल्दी हो. ऐसे में आप ये पांच नाश्ता 5 मिनट में बना कर बच्चों को खिला सकते हैं. वह इसे आसानी से खा भी लेते हैं और इसको खाने से उनका हेल्थ भी अच्छा रहता है.


1.इंस्टेंट डोसा
रात भर चावल और उड़द दाल को पानी में भिंगो कर छोड़ दें.
सुबह इसमें अदरक, एक मिर्च और दो लहसुन की कली के साथ पीस कर पेस्ट बना लें.
फिर नमक मिलाकर 5 मिनट के लिए और छोड़ दें.
तवा चढ़ाएं और उसपर इस बैटर को फैला कर अच्छे से पका लें और मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें. बच्चे इसे शौक से खा लेंगे.

2. टमाटर सूप
एक पैन में कटे हुए टमाटर डालें और थोड़ा पानी डालकर उबाल लें.
उबाल आने पर इसे मैश करें या मिक्सर में पीस लें.
अब इसमें नमक और थोड़ा सा काली मिर्च के साथ बारीक कटा पत्ती गोभी, शिमला मिर्च, प्याज डालें.
5 से 7 मिनट पकने दें और गैस बंद कर दें.
गरमागरम सूप बच्चों को बहुत पसंद आता है.


3. चीज पराठा
एक गेहूं की रोटी लें.
इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज फैलाएं.
कैचअप लगाएं और थोड़ी कटी सब्जियां डाल कर फिर ऊपर से चीज डालें.
ऊपर से नमक छिड़कें और रोटी को आधा मोड़ दें.
अब तवे पर दोनों तरफ से सेंक लें.
यह नाश्ता बच्चों के लिए झटपट बन जाता है.

4. ब्रेड वेज सैंडविच
दो ब्रेड स्लाइस लें.
उन पर कॉर्न, शिमला मिर्च, और प्याज डालें.
ऊपर से नमक डालें चीज और मेयोनीज डाल कर दूसरे ब्रेड को बंद कर दें.
तवे या सैंडविच मेकर में 2 से 3 मिनट सेक लें.
यह नाश्ता स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए बहुत स्वादिष्ट होता है.

5. केला मिल्क शेक
एक पका हुआ केला लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
इसे दूध के साथ मिक्सर में डालकर पीस लें
अच्छे से ब्लेंड करें और गिलास में निकाल लें.
ये नाश्ते के साथ खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

 

ये भी पढ़ें