scorecardresearch

How To Make Soft Rotis: आटा गूंथते समय दो चम्मच मिला दें ये सफेद चीज, रोटियां घंटों तक रहेंगी नरम

kitchen tips for soft chapati: कई लोगों की रोटियां बनते ही सख्त हो जाती हैं. खासकर सुबह बनाकर रखी गई रोटियां थोड़ी देर बाद ही चबाने में मुश्किल लगती हैं. कई बार आटा सही होने के बावजूद रोटियों में वो नरमाहट नहीं आती. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है.

kitchen tips for soft chapati kitchen tips for soft chapati
हाइलाइट्स
  • आटा गूंथते वक्त अपनाएं दही वाली ट्रिक

  • आटे में मिलाएं ये एक चीज

  • हर बार बनेंगी फूली और नरम रोटियां

कई लोगों की रोटियां बनते ही सख्त हो जाती हैं. खासकर सुबह बनाकर रखी गई रोटियां थोड़ी देर बाद ही चबाने में मुश्किल लगती हैं. कई बार आटा सही होने के बावजूद रोटियों में वो नरमाहट नहीं आती. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक छोटा सा किचन टिप अपनाकर आप रोटियों को लंबे समय तक मुलायम और ताजा रख सकते हैं.

नरम रोटियां बनाने का आसान तरीका

  • रोटियां सॉफ्ट बनाने के लिए आटा गूंथते समय उसमें 1-2 चम्मच ताजा दही मिला दें. दही में मौजूद नैचुरल फैट और हल्की खटास ग्लूटेन को बेहतर बनाती है, जिससे आटा ज्यादा स्मूद होता है और रोटियां सूखती नहीं हैं.

  • आटा हमेशा गुनगुने पानी से गूंथें. इससे आटा ज्यादा हाइड्रेट होता है और रोटियां सूखती नहीं हैं. आटा गूंथने के बाद इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर जरूर रखें. इससे आटा अच्छे से सेट हो जाता है और बेलते समय फटता नहीं.

  • रोटियां बनाते समय तवा अच्छी तरह गर्म होना चाहिए. हल्की आंच पर रोटियां सेंकने से वे सूख सकती हैं, इसलिए पहले तेज आंच पर तवा गर्म करें और फिर मीडियम फ्लेम पर रोटियां पकाएं.

सर्दियों में रोटियां सॉफ्ट रखने की खास टिप
ठंड के मौसम में रोटियां जल्दी ठंडी होकर सख्त हो जाती हैं. ऐसे में रोटियों को कपड़े या फॉयल में लपेटकर रखें. इससे उनकी गर्माहट बनी रहती है और वे लंबे समय तक नरम रहती हैं.

अगर टिफिन के लिए रोटियां बना रहे हैं, तो उन्हें पूरी तरह ठंडी होने से पहले पैक न करें. हल्की गर्म रोटियां पैक करने से अंदर की नमी बनी रहती है.

सॉफ्ट रोटियों के लिए काम के टिप्स

  • आटा गूंथते समय 1-2 चम्मच दही जरूर मिलाएं.

  • गुनगुने पानी से आटा गूंथें, इससे रोटियां ज्यादा मुलायम बनती हैं.

  • आटे को कम से कम 10 मिनट रेस्ट दें.

  • तवा अच्छी तरह गर्म होने के बाद ही रोटी डालें.

  • रोटियों को ज्यादा देर तक न सेंकें.

  • रोटियां बनते ही ढककर रखें या हॉटकेस में डालें.