लाल मिर्च का भरवा अचार एक बेहद टेस्टी डिश है. ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, बनाने में उतना ही आसान पर स्वाद के लिहाज से उतना ही ट्रिकी है. इसमें खटास और मसालों को संतुलन बना कर रखना बहुत जरूरी होता है. आज हम आपको लाल मिर्च का भरवा अचार बनाने का वहीं देशी और गांव का तरीका बताने जा रहे हैं. जिसको फॉलो करके ये अचार वैसा ही बनेगा, जैसा आपने दादी और नानी के हाथों से बना खाया होगा.
लाल मिर्च का अचार बनाने का सामान
मिर्च तैयार करने का सही तरीका
सबसे पहले लाल मिर्च को अच्छी तरह धो लें और कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें. ध्यान रखें कि मिर्च में बिल्कुल भी नमी नहीं होनी चाहिए, वरना अचार जल्दी खराब हो सकता है.
अब हर मिर्च को बीच से काट कर दो टुकड़ों में कर लें, जिससे मसाले भरना आसान हो. अंदर के बीज निकाल लें जिसको मसालों में मिलाना है. ऐसा करने से मसालों का स्वाद और बढ़ जाएगा.
मसाला तैयार करने का तरीका
एक बाउल में सौंफ, राई, मेथी दाना, हल्दी, काला नमक, धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हींग, नमक और मिर्च के बीज डाल कर अच्छे से मिला लें. अब इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालकर मसाले को गीला कर लें, ताकि इसे मिर्च में भरना आसान हो जाए. यह मसाला ही अचार का असली स्वाद तय करता है, इसलिए इसे अच्छी तरह बनाना जरूरी है.
मिर्च में मसाला भरने का तरीका
अब तैयार मसाले को हर मिर्च के अंदर अच्छे से भर दें. ध्यान रखें कि मसाला ठीक से भरा हो, ताकि हर बाइट में स्वाद बराबर आए. सभी मिर्च को भरने के बाद एक प्लेट में रख कर इन्हें धूप में रख दें. 1 दिन सुखाएं और फिर कांच के जार में भर दें.
इस तरह भरे मसाला
मिर्च में मसाले भरने के लिए एक चोप स्टिक या टूथ पीक को लेकर, उससे दबा दबा कर मसाले भरें. इससे मसाले अचार के अंदर तक भरेगा.
इस तरह अचार में तेल डालें
ये भी पढ़ें