फ्रूट रायता रेसिपी
फ्रूट रायता रेसिपी
फ्रूट रायता नॉर्मल रायते से थोड़ा अलग होता है. हालांकि 52 से ज्यादा प्रकार का रायता भारत में बनता है और ये फ्रूट रायता उनमें से एक है. इसका स्वाद थोड़ा मीठा और चटपटा होता है, जिसके स्वाद को कुछ चटपटे मसाले बैलेंस करने का काम करते हैं. आज हम आपको यही रायता बनाने सिखाने जा रहे हैं, जिसको आप आसानी से घर में बना सकती हैं. घर में बने होने के कारण ये हाइजीनिक और स्वादिष्ट है, खास कर बिरयानी और पराठे के साथ खाने में इसका स्वाद और बढ़ जाता है.
फ्रूट रायता बनाने का सामान
रायते के लिए दही को तैयार करने का तरीका
सबसे पहले दही को एक बाउल में लेकर अच्छे से फेंट लें. दही को इस तरह फेंटे कि वह एकदम स्मूद और क्रीमी हो जाए. अगर दही ज्यादा गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा सा ठंडा पानी या दूध मिलाकर इसे पतला कर सकते हैं. अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह फिर से मिला लें, ताकि रायते में हल्की मिठास आ जाए.
रायते में फलों को मिलाने का तरीका
अब कटे हुए सेब, पपीता, केला और अनार के दाने दही में डालें. ध्यान रखें कि सभी फल ताजे और ठंडे हों, ताकि रायता ज्यादा स्वादिष्ट लगे. सभी फलों को चम्मच से मिलाएं, ताकि वह टूटें नहीं और उनका टेक्सचर बना रहे.
मसालों से बढ़ाएं स्वाद
अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, साधारण नमक और काली मिर्च डालें. यह मसालें ही इस रायते को स्वादिष्ट बनाते हैं. इसे एक बार अच्छे से मिलाएं और 10 15 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें, ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह सेट हो जाएं.
इस तरह परोसे
ये भी पढ़ें