scorecardresearch

Unique Breakfast Recipe: भूल जाएंगे इडली-डोसा, 10 मिनट में तैयार करें आटा का ये खास नाश्ता

नाश्ते में पूड़ी-सब्जी, पराठा और कचौरी खाकर बोर हो गए है तो आपके लिए एक नई रेसिपी तैयार है. इस रेसिपी को तैयार करने में आटा और सब्जियों का इस्तेमाल होता है. ये बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होता है. चलिए इस खास रेसिपी को बनाने का तरीका बताते हैं.

Unique Breakfast Recipe Unique Breakfast Recipe

नाश्ते में आमतौर पर लोग पूड़ी-सब्जी, पराठा, कचौरी या डोसा जैसी कुछ व्यंजन बनाते हैं. लगातार ये व्यंजन खाकर बच्चों से लेकर बड़े तक बोर हो जाते हैं. ऐसे में नाश्ता तैयार करने वाला हर वक्त चिंता में रहता है कि क्या बनाया जाए, जो सबको पसंद आए और जिसे हर कोई चाव से खाए. एक ऐसी रेसिपी है, जिसमें आटा और किचन में मौजूद सब्जियों का इस्तेमाल होता है. लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है. इसे हर कोई बड़े चाव से खाएगा. इसे काफी कम समय में तैयार किया जा सकता है. चलिए नाश्ते के लिए बनने वाली इस स्पेशल रेसिपी के बारे में बताते हैं.

पैन में सब्जियों को हल्का पकाएं-
इस रेसिपी को बनाने के लिए एक पैन लेते हैं और उसमें 3 चम्मच तेल गर्म करते हैं. तेल गर्म होने के बाद उसमें आधा चम्मच जीरा डालते हैं. जब जीरा हल्का सुनहरा हो जाता है तो उसमें बारीक कटा प्याज डालकर भून लेते हैं.  इस बात का ध्यान रखना है कि प्याज ज्यादा ना पके.

जब प्याज अच्छी तरह से भून लें तो उसमें बारीक कटी हुई सब्जियां डालें. इसमें टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और गाजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा भी दूसरी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. सब्जियों को हल्का सा पकाएं.

कब करें मसालों के इस्तेमाल?
जब सब्जियां हल्की पक जाए तो उसमें मसालों का इस्तेमाल करें. उसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और नमक मिलाएं. सभी मसालों को सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिलाएं और 4-5 मिनट तक पकाएं. अगर चाहें तो इसमें पनीर भी डाल सकते हैं. इससे स्वाद बढ़ जाता है. पनीर की जगह उबला आलू भी डाल सकते हैं. इसके बाद हरा धनिया काटकर डाल दें. अब आपका स्टफिंग तैयार हो गया है.

आटा तैयार करें-
जब स्टफिंग तैयार हो जाए तो उसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें. उसके बाद एक बर्तन में 2 कप गेहूं का आटा लें. इसकी जगह आप मैदा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें थोड़ा सा नमक डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद इसमें पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. आटा का बैटर तैयार कर लें. बैटर को अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि वो स्मूद बन जाए.

कैसे तैयार करें स्टफिंग वाली आटे की रेसिपी?
रेसिपी तैयार करने के लिए तवा गर्म करें और उसपर हल्का सा तेल डालें. इसके बाद तवे पर बैटर डालकर रोटी जैसी परत बनाएं. हालांकि ये परत रोटी से काफी पतली होनी चाहिए. जब ये हल्का सिक जाए तो उसपर थोड़ा सा स्टफिंग रख दें. इसके बाद एक तरफ से शीट को मोड़कर स्टफिंग को ढक दें. इसके बाद दोनों तरफ थोड़ा तेल लगाएं और उसे तवे पर अच्छे से सेंक लें. जब ये दोनों तरफ से अच्छी तरह से क्रिस्पी हो जाए तो उसे तवे से उतार लें. अब आपका स्वादिष्ट नाश्ता तैयार है. इसे आप चटनी के साथ परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें: