Daliya Makhana Mungfali Recipe
Daliya Makhana Mungfali Recipe
अगर आप नाश्ते में हलवा खाकर थक गए है और कुछ अलग खाना चाहते हैं तो दलिया, मूंगफली और मखाना से बनने वाली रेसिपी आपके लिए है. इसे तैयार करने में 20 मिनट का वक्त लगता है. इस रेसिपी की सबसे खास बात ये है कि इसे आप 14-15 दिनों तक स्टोर भी कर सकते हैं. यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. चलिए इस खास रेसिपी को बनाने का तरीका बताते हैं.
मखाना, मूंगफली, काजू भून लें-
इस रेसिपी की शुरुआत 2 चम्मच देसी घी को कढ़ाई में गर्म करें. घी गर्म होने के बाद इसमें मूंगफली और काजू के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर हल्का सा फ्राई करें. हल्का रंग बदलते ही इन्हें कढ़ाई से निकाल लें, ताकि ये ज्यादा तलकर जल न जाए. इसके बाद उसी घी में एक कप मखाना डालकर लो फ्लेम पर कुरकुरा होने तक भून लें और इसे अलग रख लें.
दलिया को देसी घी में भून लें-
अब कढ़ाई में करीब एक चौथाई कप देसी घी डालकर गर्म करें. इसके बाद इसमें एक कप गेहूं का दलिया डालें, जिसे फाड़ा या लाप्सी भी कहा जाता है. दलिया को लो फ्लेम पर तब तक भुनें, जब तक उसका रंग हल्का भूरा ना हो जाए. इसे तब तक भूनना चाहिए, जब तक इसमें अच्छी खुशबू ना आ जाए. अगर पहले से भुना हुआ दलिया इस्तेमाल करेंगे तो इसे बनाना और भी आसान हो जाएगा.
दलिया अच्छी तरह भुन जाने के बाद इसमें 4 कप गर्म पानी डालें. इसके बाद इसे लो फ्लेम पर ढककर करीब 5 मिनट तक पकाएं, ताकि दलिया पानी को पूरी तरह सोखकर नरम हो जाए.
दलिया में कब चीनी डालें?
जब दलिया अच्छी तरह पक जाए और पानी लगभग सूख जाए, तब इसमें चीनी डालें. एक कप दलिया के लिए लगभग तीन चौथाई कप चीनी पर्याप्त है. हालांकि स्वाद के अनुसार मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं. इसके साथ थोड़ा केसर दूध में भिगोकर डाल लें. जिससे मिठास के साथ खुशबू और रंग भी बेहतर हो जाता है. इसके साथ ही थोड़ा सा कुटा हुआ जायफल और फिटकरी भी मिला लें.
कब डालें मखाना?
चीनी मिलाने के बाद दलिया फिर से थोड़ा पानी छोड़ता है. इसलिए इसे 2 से 3 मिनट तक ढककर पकाएं. अंत में इसमें भुने हुए मूंगफली, काजू, मखाने, आधा चम्मच इलायची पाउडर और एक चम्मच देसी घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. कुछ मिनटों में जादुई स्वादिष्ट मूंगफली मखाना दलिया की रेसिपी तैयार हो जाएगी. इसे आप करीब दो हफ्ते तक स्टोर भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: