scorecardresearch

Suji Nashta: आलू और सूजी से मिनटों में बनाएं कुरकुरी रोटी, ऐसी चटपटी होगी कि खाते ही आ जाएगा मजा

Sooji Nashta: साधारण रोटी की तुलना में यह रोटी थोड़ी मसालेदार और खुशबूदार होती है, जो जायके को और भी मज़ेदार बनाती है. सूजी मसाला रोटी न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. यह रोटी सूजी, गेहूं के आटे और हल्के मसालों से बनाई जाती है. इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है.

sooji masala roti sooji masala roti

Suji masala roti: क्या आप भी नाश्ते में कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या खाया जाए. अगर आप आटे की रोटी खा कर बोर हो गए हैं, और कोई नई रोटी ट्राई करना चाहते हैं तो सूजी मसाला रोटी आपके लिए एकदम परफेक्ट है. ये एकदम क्रिस्पी बनती है और चाय के साथ खाने में तो मजा ही आ जाता है. शाम के नास्ते में अगर आपको कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का मन करे तो आप इसे अचार या दही के साथ खा सकते हैं.

क्या है रोटी सूजी
साधारण रोटी की तुलना में यह रोटी थोड़ी मसालेदार और खुशबूदार होती है, जो जायके को और भी मज़ेदार बनाती है. सूजी मसाला रोटी न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. यह रोटी सूजी, गेहूं के आटे और हल्के मसालों से बनाई जाती है. इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है. आइए जानते हैं कि सूजी मसाला रोटी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर घर पर सूजी मसाला रोटी कैसे बनाया जा सकता है.

सूजी मसाला रोटी बनाने की सामग्री (Ingredients for suji masala roti)
3/4 कप सूजी
3/4 कप गरम पानी
2 उबले आलू
1/2 कप गेहूं का आटा
1 छोटी चम्मच जीरा
चुटकी भर हींग
स्वादानुसार नमक
1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
1 छोटी चम्मच तेल
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच अजवाइन

सूजी मसाला रोटी बनाने की विधि (Suji Masala Roti recipe)
सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी को छान कर इसमें गरम पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
पानी डालने के बाद बाउल को ढककर 5–6 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.
अब फूली हुई सूजी में गेहूं का आटा, उबले और मैश किए आलू, सभी मसाले, हरा धनिया और तेल डालें.
अब सब चीजों को मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. गूंथे हुए आटे को 5-6 मिनट के लिए आराम दें.
इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रोटियां बेलें.
तवा गर्म करें और धीमी आंच पर रोटियां सेकें. ध्यान रखें कि रोटियां हर तरफ से समान रूप से सिक जाएं और न जले.
अब आपकी गरम-गरम, सॉफ्ट सूजी मसाला रोटियां तैयार हैं. इन्हें आप दही, अचार या चाय के साथ परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें: