बची हुई दही से बना कर देखें सेलिब्रिटी की फेवरेट ये दही तड़का मसाला रेसिपी

दही तड़का मसाला एक ऐसा डिश है जो स्वादिष्ट भी होती है और लोगों को खूब पसंद आती है. इसका जिक्र कई सेलिब्रिटी ने पोडकास्ट के दौरान भी किया है कि ये कितनी टेस्टी डिश है.

दही तड़का मसाला
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST

अगर घर में दही बच गई है और वह खट्टी हो गई है, जिससे आप स्वादिष्ट रेसिपी बनाना चाहते हैं, वह भी बिना ज्यादा मेहनत तो ट्राय करें दही तड़का मसाला. यह एक ऐसी डिश है जो स्वाद में लाजवाब होती है और इसको बनाने में वक्त भी बहुत कम लगता है.

इस रेसिपी का जिक्र कई सेलिब्रिटी ने भी पॉडकास्ट और इंटरव्यू में किया है और बताया है. उन्होंने बताया कि यह डिश बहुत टेस्टी और पेट के लिए फायदेमंद होती है. वहीं मसालों का तड़का और दही का खट्टा-मलाईदार स्वाद इसे और लजीज स्वाद देता है.

बनाने का सामान

  • दही- 2 कप (अच्छी तरह फेंटी हुई)
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च- आधा कप कटी हुई
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक-1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • राई - आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी - आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ता- 6 से 7 पत्ते
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- सजाने के लिए
  • तेल या घी- 2 बड़े चम्मच

दही तैयार करने का सही तरीका
सबसे पहले दही को एक बाउल में डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें गांठ न रहे. अगर दही ज्यादा गाढ़ी हो तो उसमें 2 से 3 चम्मच पानी मिलाकर उसे थोड़ा स्मूद कर लें. ध्यान रखें कि दही को हमेशा धीमी आंच पर ही पकाएं, वरना वह फट सकती है.

मसाला और सब्जियां तैयार करें
एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें. इसमें सबसे पहले राई और जीरा डालें. जब ये चटकने लगें तो इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें.

अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद टमाटर और शिमला मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं.

जब सब्जियां थोड़ी नरम हो जाएं, तब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह मिला लें.

दही तड़का मसाला बनाने का अंतिम प्रोसेस
अब तैयार मसाले में धीरे-धीरे फेंटी हुई दही डालें और लगातार चलाते रहें. आंच धीमी रखें ताकि दही अच्छी तरह मसालों के साथ मिल जाए.

इसे 4 से 5 मिनट तक पकाएं ताकि दही में मसालों का स्वाद अच्छे से आ जाए. आखिर में थोड़ा सा गरम मसाला डालकर मिला दें.

गैस बंद करने के बाद ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर इसे सजाएं.

परोसने का तरीका
गरमा-गरम दही तड़का मसाला को आप रोटी, पराठा, जीरा राइस या सादा चावल के साथ परोस सकते हैं.

दही का खट्टा स्वाद, तड़के की खुशबू और मसालों का फ्लेवर इसे बेहद स्वादिष्ट बना देता है. एक बार इसे घर पर बनाकर देखिए, यह डिश परिवार के सभी लोगों को जरूर पसंद आएगी.
 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED