LeftOver Rice Recipe in hindi घर में कई बार चावल बच जाते हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए. ऐसे में आप इन बचे हुए चावलों से स्वादिष्ट और कुरकुरी चकली बना सकते हैं. यह स्नैक बनाने में आसान है और खाने में भी बहुत मजेदार लगता है.
चावल से बनी चकली दाल-चावल, चाय या शाम के नाश्ते के साथ भी अच्छी लगती है. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो यह बाहर मिलने वाली चकली से भी ज्यादा स्वादिष्ट बन सकती है.
चकली बनाने का सामान
आटा तैयार करने का तरीका
सबसे पहले बचे हुए चावलों को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. अब एक बड़े बर्तन में यह पिसे हुए चावल डालें.
इसके बाद इसमें चावल का आटा, बेसन, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग, नमक और तिल डाल दें. अब इसमें एक चम्मच तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त बैटर तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल ज्यादा गीला न हो, वरना चकली बनाना मुश्किल हो सकता है.
चकली बनाने का तरीका
अब चकली बनाने वाली मशीन या मोल्ड लें और उसमें स्टार शेप की जाली लगा दें. तैयार आटे को मशीन में भर दें.
फिर धूप में एक सूती कपड़ा या प्लास्टिक बिछा कर, उसपर गोल-गोल घुमाते हुए चकली का आकार बनाएं. इसी तरह सारे बैटर से चकली तैयार कर लें.
इसके बाद 2 से 3 दिन के लिए इसे धूप में सूखा लें और फिर जब अच्छे से सूख जाए तो फिर इसे तल कर खाएं.
चकली तलने का तरीका
अब एक कढ़ाई में रिफाइन गरम करें. जब रिफाइन मध्यम आंच पर गर्म हो जाए तो उसमें धीरे-धीरे चकली डालें.
मध्यम आंच पर इन्हें पलट-पलट कर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. जब चकली अच्छी तरह क्रिस्प हो जाए तो उसे कढ़ाई से निकालकर टिश्यू पेपर पर रख दें, ताकि अतिरिक्त रिफाइन निकल जाए.
परोसने का तरीका
तैयार चकली को दाल-चावल के साथ या चाय के साथ स्नैक की तरह खाया जा सकता है. यह बाहर से कुरकुरी और टेस्टी होती है, जिससे खाने का मजा और बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें