अजवाइन के पराठे हम घर पर बना तो लेते हैं लेकिन अकसर ये शिकायत होती है कि वह सॉफ्ट तो बने हैं, लेकिन खस्ता नहीं बन पाएं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप आटा गूंथते वक्त ये एक चीज आटे में नहीं डाल रहे हैं. वह चीज है घी को सही तरीके से आटे में मिलाना.
किस तरह मिलाएं खस्ता और सॉफ्त पराठे के लिए आटे में घी
घी जो है, वह पराठे को सॉफ्ट और खस्ता बनाने का काम करती है. लेकिन आटा में इसको डालने का भी एक सहीं तरीका है, जिससे पराठे सॉफ्ट और खस्ता बनते हैं.
सबसे पहला आधा किलों आटा एक वर्तन में लें और आटे के हिसाब से दो बड़े चम्मच घी को पिघला लें. पिघले हुए घी को आटे में मिला कर, आटे को अच्छे से थोड़ी देर मसलें, ताकि घी आटे में अच्छे से मिल जाए.
इस तहर बनाएं पराठा
घी डाले हुए आटे में अजवाइन और नमक मिलाएं और थोड़ी देर और मसलें. इसके बाद पानी डाल कर एक नरम आटा गूंथ लें. जब आटा गूंथ जाए, तो इसको 10 से 15 मिनट के लिए ढक कर रख लें. इससे आटा और सॉफ्ट बनता है.
इस तरह पकाएं खस्ता और सॉफ्ट पराठा
गूंथे हुए आटे की गोल रोटी बेल लें, उसके ऊपर घी लगा लें और आधा मोड़ दें. इसके बाद आधे मोड़े आटे पर भी घी लगाए और इसको फिर से मोड़ कर तिकोना बना लें. फिर पराठे को तवे पर रखे और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें. फिर घी लगा कर दोनों तरफ से लाल होने तक सेंक लें. फिर ऊपर से बटर लगा कर दूसरे बर्तन में रख लें. ऐसे कर के सारे पराठे सेंकते जाएं.
घी खाने के फायदे
घी में प्रमुख रूप से प्रोटीन और विटामिन डी पाया जाता है. प्रोटीन जहां मसल्स को बनाने का काम करता है, वहीं विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है. अगर जरा सी मात्रा में रोज घी खाया जाए तो शरीर को इसका बहुत फायदा मिलता है. अगर किसी को कोई खास बीमारी या समस्या है, तो वह घी का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें.
ये भी पढ़ें