नाश्ते में ट्राई करें मिंट चटनी वाला 'कुकुम्बर सैंडविच', केवल 5 मिनट में होगा तैयार, गर्मियों के लिए बेस्‍ट रेसिपी

ककड़ी सैंडविच की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. इसमें इस्तेमाल होने वाली ककड़ी शरीर को ठंडक देती है और पाचन को भी बेहतर बनाती है. वहीं, पुदीना और धनिया की चटनी इसका स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इसे और भी हेल्दी बना देती है.  तो चलिए आपको बताते हैं कि खीरे का सैंडविच बनाने की रेसिपी.

cucumber sandwich recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

गर्मियों के मौसम में हल्का, ताजा और हेल्दी नाश्ता हर किसी की जरूरत बन जाता है. ऐसे में खीरे का सैंडविच एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. कम समय में और बेहद आसान तरीके से बनने वाला यह सैंडविच बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

ककड़ी सैंडविच की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. इसमें इस्तेमाल होने वाली ककड़ी शरीर को ठंडक देती है और पाचन को भी बेहतर बनाती है. वहीं, पुदीना और धनिया की चटनी इसका स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इसे और भी हेल्दी बना देती है.  तो चलिए आपको बताते हैं कि खीरे का सैंडविच बनाने की रेसिपी.

आवश्यक सामग्री
इस सैंडविच को बनाने के लिए आपको 6 ब्रेड स्लाइस, 2 ककड़ी, 1 टमाटर, 4 चम्मच पुदीना-धनिया चटनी, 4 चम्मच मेयोनीज, नमक और काली मिर्च की जरूरत होगी.

बनाने की विधि
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे काटकर अलग कर लें. इसके बाद ककड़ी को छीलकर पतले स्लाइस में काट लें. टमाटर को भी धोकर पतले टुकड़ों में काट लें.

अब एक ब्रेड स्लाइस पर पुदीना और धनिया की चटनी लगाएं. इसके ऊपर ककड़ी और टमाटर के स्लाइस रखें और स्वादानुसार नमक और काली मिर्च छिड़कें. दूसरी ब्रेड स्लाइस पर मेयोनीज लगाकर इसे ऊपर से ढक दें.

अब सैंडविच को अपनी पसंद के अनुसार आकार में काट लें. आपका ताजा और स्वादिष्ट ककड़ी सैंडविच तैयार है.

गर्मियों में इसे ठंडे तरबूज के जूस के साथ परोसें और इस हेल्दी नाश्ते का मजा लें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED