scorecardresearch

खिड़की के कांच से आ रही धूप, कमरे को बना रही भट्टी.. तो अपना लें ये एक ट्रिक, रूम होगा फ्रीजर सा ठंडा

कमरे के खिड़कियों पर लगा कांच अक्सर कमरे को गर्म करने में एक बड़ी वजह साबित होता है. दरअसल यह धूप को रोक नहीं पाता जिससे कमरे में तपिश बढ़ जाती है.

How To Keep Room Cool How To Keep Room Cool

गर्मियों के मौसम में बिना कूलर या एसी के रहना खासकर हॉस्टल या लॉज में रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए काफी मुश्किल हो जाता है. छोटे कमरों में कांच की खिड़कियों से आने वाली तेज धूप कमरे का टेंपरेचर और बढ़ा देती है. ऐसे में कुछ आसान और सस्ते देसी उपाय अपनाकर आप अपने कमरे को काफी हद तक ठंडा रख सकते हैं.

कमरे को ठंडा रखने के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम है खिड़कियों से आने वाली सीधी धूप को रोकना. कांच की सतह धूप को अंदर रिफ्लेक्ट करती है, जिससे कमरा जल्दी गर्म हो जाता है. अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो बाकी सारे उपाय भी ज्यादा असरदार नहीं होते.

एल्यूमिनियम फॉइल का आसान और असरदार जुगाड़
अगर आपके पास पर्दे लगाने का बजट नहीं है, तो एल्यूमिनियम फॉइल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए खिड़की के कांच के साइज के बराबर फॉइल के टुकड़े काट लें. फिर इन्हें डबल साइडेड टेप की मदद से कांच पर चिपका दें. यह तरीका धूप को सीधे कमरे में आने से रोकता है और गर्मी को काफी हद तक कम कर देता है. 

गीली चादर से ठंडी हवा का असर
दोपहर की तेज गर्मी से राहत पाने के लिए गीली बेडशीट का उपयोग भी काफी कारगर है. खिड़की के ऊपर एक चादर को पानी में भिगोकर टांग दें. जब पंखे की हवा इस गीली चादर से होकर गुजरती है, तो वह ठंडी हो जाती है और कमरे का तापमान कम करने में मदद करती है. जैसे ही चादर सूख जाए, उसे दोबारा गीला कर लें ताकि ठंडक बनी रहे.

बर्फ वाली देसी कूलिंग ट्रिक
अगर आपके कमरे में बहुत गर्मी हो रही है, तो टेबल फैन का इस्तेमाल करें. सिलिंग फैन छत की गर्म हवा को नीचे खींचता है, जबकि टेबल फैन ठंडी हवा को सीधे फैलाने में मदद करता है. टेबल फैन के सामने बर्फ से भरा बर्तन या बर्फ के टुकड़े रख दें. जब हवा बर्फ से टकराकर आगे बढ़ेगी, तो वह ठंडी हो जाएगी और कमरे को ठंडक का एहसास देगी.