अक्सर हम संतरा खाने के बाद उसके छिलकों को कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन छिलकों से आप फेस पैक बना सकते हैं. जो आपकी स्किन के लिए किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट से कम नहीं हैं? संतरे के छिलकों में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है.
ऐसे बनाएं संतरे के छिलके का फेस पैक
इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें घर पर आसानी से मिल जाती हैं और इसमें पैसे भी खर्च नहीं होते.
सबसे पहले संतरे के छिलकों को इकट्ठा कर लें और उन्हें अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें. ध्यान रखें कि छिलके पूरी तरह सूख जाएं, ताकि उनमें नमी न रहे.
जब छिलके सूख जाएं, तो उन्हें मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर बना लें. अब इस पाउडर में गुलाब जल और ऐलोवेरा जेल, थोड़ा सा शहद मिला लें.
इन सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
हफ्ते में 2 से 3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा.
स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है ये पैक
संतरे के छिलके का पाउडर त्वचा की गहराई से सफाई करता है और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है. वहीं गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है और ऐलोवेरा उसे मॉइस्चराइज करता है.
यह फेस पैक खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनकी स्किन ऑयली या पिंपल-प्रोन है. यह ब्लैकहेड्स और टैनिंग को भी कम करने में मदद करता है. हालांकि यह एक नेचुरल फेस पैक है, फिर भी इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा.
तो अगली बार जब आप संतरा खाएं, उसके छिलकों को फेंके नहीं इसे स्नेटोर कर लें और इससे मनचाहा फेसपैक बना लें.
ये भी पढ़ें: