पैन केक बनाना घर में झनझट का काम लगता है? जबकि ऐसा नहीं है. पैन केक ऐसी डिश है जो हर किसी को पसंद आती है. अगर इसे घर पर अच्छे से बनाया जाए, तो इसका स्वाद रेस्ट्रोरेंट में मिलने वाले पैन केक से भी ज्यादा अच्छा होता है. ये खाने में माउथ मेल्टिंग होता है और बच्चों को बहुत पसंद आता है. हमारे बताए हुए इस रेसिपी से आप 5 मिनट में घर पर टेस्टी पैन केक बना कर तैयार कर सकते हैं.
पैन केक बनाने का सामान
- 1 कप मैदा
- 1 बड़ा चम्मच चीनी
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 चुटकी भर नमक
- 1 कप दूध
- अगर चाहे तो 1 अंडा डाल सकते हैं.
- 1 बड़ा चम्मच पिघला हुआ मक्खन या रिफाइन ऑयल
- आधा छोटा चम्मच वैनिला एसेंस स्वाद के लिए
बनाने का तरीका
- एक बाउल लें. उस बाउल में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं.
- एक दूसरा बाउल लें और दूध, अंडा, मक्खन और वैनिला एसेंस अच्छी तरह फेंट लें.
- अब मैदे वाले बाउल में धीरे-धीरे दूसरे बाउल का मिश्रण मिलाएं.
- सब को अच्छे से मिलाते हुए स्मूद बैटर तैयार कर लें, ध्यान रखें कि बैटर में गाठें न रहें.
- इसके बाद पैन को गैस पर चढ़ाएं.
- ध्यान रखें कि पैन नॉन-स्टिक हो.
- जब पैन गरम हो जाए, तो आंच मीडियम कर लें.
- इसके बाद बैटर को पैन में डाल कर गोल आकार दें.
- जब लगभग 1 से 2 मिनट में केक के ऊपर छोटे-छोटे बुलबुले दिखने लगें, तब पैनकेक पलट दें.
- दूसरी तरफ से भी पैन केक को सुनहरा होने तक पका लें.
- इसको सर्व करते वक्त, इसमें ऊपर से जरा सा हनी डालें और चॉकलेट सिरप डालें. इससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है.
- लीजिए 5 मिनट में तैयार है, रेस्ट्रोरेंट जैसा टेस्टी पैन केक.
जायका बढ़ाने के लिए इन ट्रिक्स को फॉलो कर सकते हैं
- शुरू में थोड़ा दालचीनी पाउडर डाल सकते हैं. इससे पैन केक का स्वाद और बढ़ जाता है.
- आप पैन केक को चॉकलेट चिप्स या ब्लूबेरी को बारीक काट कर बैटर में डाल भी पका सकते हैं.
- अगर चाहते हैं कि पैन केक फूली-फूली बने तो बैटर को 10 मिनट रेस्ट करने के लिए छोड़ दें.
ये भी पढ़ें