Tandoori Chicken Sandwich Recipe
Tandoori Chicken Sandwich Recipe
धुएं की खुशबू, मसालों की गर्माहट और जूसी तंदूरी चिकन. जब ये सब मिलते हैं नरम ब्रेड के बीच, तो बनता है तंदूरी चिकन सैंडविच. हर बाइट में देसी तड़का और मॉडर्न ट्विस्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, जो भूख को भी खुश कर दे और दिल को भी. चाहे झटपट लंच हो या शाम की क्रेविंग, ये सैंडविच हर मौके का स्वाद बढ़ा देता है. बाहर मार्केट में तो यह आसानी से मिल जाता है, लेकिन जब बात घर पर बनाने की आती है तो, हाथ टाइट हो जाते हैं. ऐसे में आज हम बताते हैं इसे आसानी से घर पर बनाने की रेसिपी.
चिकन की मैरीनेशन
इस रेसिपी के लिए सबसे पहले 450 ग्राम बोनलेस चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. चिकन को मैरीनेट करने के लिए इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पेपरीका पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, तंदूरी मसाला, नींबू का रस, नमक, ऑरेंज रेड फूड कलर, दही और सरसों का तेल डालें. इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर चिकन को आधे घंटे के लिए मैरीनेट करें.
चिकन को दें स्मोकी फ्लेवर देना
मैरीनेटेड चिकन को एक पैन में डालकर मीडियम टू हाई फ्लेम पर पकाएं. चिकन का पानी और दही का पानी निकलने तक इसे पकाएं. इसके बाद गैस की फ्लेम को लो करके चिकन को गलाएं. जब चिकन पूरी तरह से पक जाए, तो इसे ड्राई करें. अब स्मोकी फ्लेवर के लिए पैन में कोयला गर्म करके रखें और उस पर थोड़ा सा घी डालें. इसे 10-12 मिनट तक ढककर रखें ताकि स्मोकी फ्लेवर चिकन में अच्छी तरह से आ जाए.
सैंडविच की असेंबलिंग
सैंडविच बनाने के लिए दो ब्रेड स्लाइस लें. एक स्लाइस पर मेयोनेज़ की पतली परत लगाएं. ठंडा किया हुआ चिकन, मोज़रेला चीज़, खीरे, टमाटर और प्याज के स्लाइस को ब्रेड पर अरेंज करें. दूसरी ब्रेड स्लाइस पर भी मेयोनेज़ लगाकर इसे ऊपर रखें.
ग्रिल पैन में थोड़ा सा बटर डालें और सैंडविच को लो फ्लेम पर ग्रिल करें. सैंडविच के ऊपर वेट रखकर इसे दोनों तरफ से क्रिस्पी और क्रंची बनाएं. ध्यान रखें कि इसे ज्यादा देर तक न पकाएं ताकि यह जल न जाए.
सर्विंग टिप्स
सैंडविच को ग्रिल करने के तुरंत बाद गरमा गरम सर्व करें. इसे सेंटर से काटकर परोसें ताकि इसका डिलीशियस लुक और स्वाद दोनों का आनंद लिया जा सके. यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है.