Aloo Dahi Tadka
Aloo Dahi Tadka
गर्मी का सीजन आ गया है. इस मौसम में सुबह से लेकर शाम तक किचन में काम करना मुश्किल होता है. ऐसे में खाने को लेकर काफी चिंता होती है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. एक ऐसी डिश है, जिसे सिर्फ 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है. इस डिश का नाम आलू दही है. इसे बनाना काफी आसान है. यह रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो कुछ अलग और जल्दी बनने वाला खाना ट्राई करना चाहते हैं. इसे पराठे, पूड़ी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. चलिए आपको आलू दही की रेसिपी बताते हैं.
रेसिपी के लिए क्या चाहिए?
आलू दही तड़का बनाना काफी आसान है. इसके लिए जरूरी चीजें हर किचन में मौजूद होती हैं. चलिए बताते हैं कि क्या-क्या चाहिए.
कैसे तैयार करें सामान?
इस रेसिपी को बनाने के लिए दो मीडियम साइज के उबले हुए आलू, डेढ़ कप गाढ़ा दही, एक मीडियम साइज का प्याज, चाट मसाला, नमक, और तड़के के लिए राई, जीरा, चना दाल, उड़द दाल, सूखी मिर्च, करी पत्ता, कसूरी मेथी और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर लें. आलू को क्यूब्स में काटकर हल्का शैलो फ्राई कर लें, ताकि उनका स्वाद और टेक्सचर बेहतर हो.
कैसे लगाएं तड़का?
तड़के के लिए बचा हुआ तेल गरम करें और उसमें राई, जीरा, दालें, सूखी मिर्च, करी पत्ता और मसाले डालकर भून लें. इसके बाद इसे तैयार आलू और दही के मिश्रण पर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
कैसे सर्व करें?
आलू दही तड़का को गर्मागर्म पराठे, पूड़ियां या चावल के साथ सर्व किया जा सकता है. इसे फ्रिज में स्टोर करके ठंडा भी खाया जा सकता है. यह रेसिपी हर उम्र के लोगों को पसंद आएगी. इस रेसिपी में आप आलू को घी में फ्राई कर सकते हैं और तड़का भी घी में लगा सकते हैं. प्याज को स्लाइस में काटकर ऐड करने से इसका स्वाद और बेहतर हो जाता है.
ये भी पढ़ें: