scorecardresearch

Kitchen Hacks For Vegetables: बिना केमिकल, एक साल तक खराब नहीं होगा मटर, ऐसे रखें, बाकी सब्जियों के लिए ट्रिक्स जानें

सब्जियों और फलों का जल्दी खराब होना आम है. लेकिन कुछ उपाय अपनाकर सब्जियों को महीनों तक ताजा रखा जा सकता है. मटर को एक साल तक ताजा रखा जा सकता है. जबकि हरी मिर्च और हरी लहसुन को भी काफी समय से ताजा रखा जा सकता है.

How to store green peas for a year How to store green peas for a year

सब्जियों और फलों के जल्दी खराब होने की शिकायत हर घर में होती है. हर किसी को चिंता होती है कि अगर हरी सब्जी जल्द नहीं बनाई गई तो खराब हो जाएगी. इस समस्या का समाधान नहीं मिल पाता है. लेकिन अब इस समस्या का समाधान भी घर में मौजूद है. हम सब्जियों और फलों को ज्यादा वक्त तक ताजा रख सकते है. मटर को ऐसे रख सकते हैं, जिससे वो एक साल तक खराब नहीं होगा. इसी तरह से हरी मिर्च, धनिया, कसूरी मेथी और हरी लहसुन को भी स्टोर किया जा सकता है.

मटर को कैसे रखें ताजा?
मटर को 12 महीने तक ताजा रख सकते हैं. इतने दिनों तक मटर खराब नहीं होगा.  इसके लिए मटर को धोकर, उबलते पानी में चीनी और नमक डालकर हल्का पकाएं और तुरंत बर्फ वाले पानी में डाल दें. इसके बाद मटर को सूखी चादर पर रातभर सुखाएं. सूखने के बाद इन्हें जिप लॉक बैग में भरकर फ्रीजर में रख सकते हैं. इस प्रोसेस में मटर का रंग और स्वाद बरकरार रहता है.

कैसे करें हरी मिर्च को स्टोर?
2 तरीके से हरी मिर्च को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं. पहला तरीका है मिर्च को धोकर, सुखाकर और कपड़े या पेपर में लपेटकर स्टोर करना. जबकि दूसरा तरीका मिर्च का पेस्ट बनाना है, जिसमें नमक और नींबू का रस मिलाकर कांच के जार में रखें. धनिया को भी धोकर, सुखाकर और जिप लॉक बैग में भरकर फ्रीजर में रख सकते हैं.

हरी लहसुन को कैसे करें स्टोर?
कसूरी मेथी और हरी लहसुन को स्टोर करने का तरीका काफी खास है. कसूरी मेथी को ताजा रखने के लिए मेथी के पत्तों को धोकर छाया में सुखाएं. सूखने के बाद इसे जार में भरकर रख लें. हरी लहसुन और हरी प्याज को पानी में रखकर या कट कर फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं. इन तरीकों को अपनाकर हरी लहसुन, हरी मिर्च और मटर को स्टोर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: