scorecardresearch

How to Make Methi Malai Matar: बिना क्रीम, सिर्फ 2 चम्मच मिलाएं ये चीज, बदल जाएगा मेथी मलाई मटर सब्जी का स्वाद

कई लोगों को मटर की सब्जी अच्छी लगती है. लेकिन मटर से एक रेसिपी बनती है, जिसे मेथी मलाई मटर कहते हैं. ये सब्जी हर किसी को पसंद आएगी. ये स्वादिष्ट और हेल्दी भी होती है.

Methi Malai Matar Recipe Methi Malai Matar Recipe

मटर से कई तरह की रेसिपी बनती है. इसमें ही एक रेसिपी मेथी मलाई मटर है. ये रेसिपी काफी स्वादिष्ट होती है. इसे बनाना भी काफी आसान होता है. बिना ज्यादा मलाई और क्रीम के स्वादिष्ट सब्जी बनाया जा सकता है. बच्चों को हरी सब्जी खाने में अक्सर परेशानी होती है, लेकिन इस रेसिपी को बच्चे भी खूब पसंद करेंगे.

ताजी मेथी को कसूरी मेथी जैसा कैसे बनाएं?
अक्सर किचन में कसूरी मेथी नहीं दिखती है. ताजी मेथी को कसूरी मेथी जैसा बनाया जा सकता है. ताजी मेथी को धोकर सुखाने के बाद बारीक काट लें. इसे नॉन-स्टिक कढ़ाई में हल्का सेंककर कसूरी मेथी जैसा बनाया जा सकता है.

मटर को फ्लेवरफुल बनाने का तरीका-
मटर को स्वादिष्ट बनाने के लिए उबलते पानी में हल्का उबालने और उसमें चीनी डालना चाहिए. इससे मटर का रंग और स्वाद दोनों बेहतर हो जाता है. उबालने के बाद मटर को आइस पानी में डालकर उसका रंग और ताजगी बनाए रख सकते हैं.

कैसे तैयार करें मेथी मलाई मटर की ग्रेवी?
सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और काजू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन सभी चीजों को हल्का पकाकर मिक्सी में पीस लें. ग्रेवी को कढ़ाई में डालकर उसमें मेथी और मटर मिलाएं. स्वाद को बढ़ाने के लिए हल्दी, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर का इस्तेमाल करें.

2 चम्मच मलाई मिलाएं-
दूध को ग्रेवी में डालने से पहले उसका टेंपरेचर सही रखना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो इससे दूध फटने की समस्या हो सती है. आखिर में 2 चम्मच मलाई डालकर सब्जी को और स्वादिष्ट बना सकते हैं.

इस तरह से आप घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल मेथी मलाई मटर बना सकते हैं. इसे रोटी, पराठा के साथ परोस सकते हैं. इसे चावल के साथ भी परोसा जा सकता है. लोग बड़े चाव से खाएंगे. यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है. इस बनाने में भी कम समय लगता है.

ये भी पढ़ें: